Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच सेंट्रल ने जुआ खेल रहे 7 जुआरियों को गिरफ्तार कर दांव पर लगे 4.05 लाख रुपए बरामद किए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने सेक्टर-16 स्थित गांव दौलताबाद के एक किराए के मकान में छापेमारी कर जुआ खेल रहे 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने दांव पर लगे 4 लाख 5 हजार रुपए और ताश के 52 पत्ते बरामद किए हैं। पुलिस ने ये छापेमारी की कार्रवाई एक गुप्त सूचना के आधार पर की है। गिरफ्तार किए गए जुआरियों के खिलाफ सम्बंधित थाना में जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए जुआरियों के नाम सुनील, प्रभु दयाल उर्फ मंत्री, साजिद, देवेंद्र, रणजीत, हेमंत तथा सोनू है। आरोपित का नाम सुनील, प्रभु दयाल, साजिद, देवेंद्र तथा रणजीत फरीदाबाद के रहने वाले हैं, और हेमंत पलवल तथा सोनू उत्तर प्रदेश के छाता एरिया का निवासी है। क्राइम ब्रांच की टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई थी कि आरोपित सुनील दौलताबाद गांव,सेक्टर- 16 एरिया में स्थित अपने किराए के मकान पर ताश के पत्तों द्वारा जुआ खिला रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उक्त 7आरोपितों को जुआ खेलते हुए दबोच लिया। उनका कहना हैं कि दांव पर लगे 4.05 लाख रुपए तथा ताश के 52 पत्ते पुलिस ने बरामद की हैं । पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपित बिना मेहनत किए कम समय में अधिक पैसा कमाना चाहते थे इसलिए वह जुआ खेलते थे।

Related posts

फरीदाबाद :राष्टपति राम कोविंद ने 70 वें गणतंत्र दिवस पर आईटीबीपी के सचिन मित्तल को राष्टपति पुलिस पदक से किया सम्मानित।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सुनने में असहाय बच्चों के लिए वरदान- कोकलियर इम्पलान्ट से सम्पन्न कान, डीसी अतुल

Ajit Sinha

फरीदाबाद : स्किल सर्टिफिकेशन तथा साइबर व नेटवर्किंग सिक्योरिटी के पाठ्यक्रम होंगे शुरू ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x