Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

नोएडा में तैनात हेड कांस्टेबल की बॉडी गाजियाबाद के होटल में मिली, पुलिस कर रही है जांच

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा : नोएडा कोतवाली सेक्टर 113 में हेड कांस्टेबल पद पर तैनात हेड कांस्टेबल रवि मिश्रा 16 जून से अपनी ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहे थे। उनका शव थाना कोतवाली गाजियाबाद की होटल मरीना बजरिया गाजियाबाद में मिला है. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नोएडा ज़ोन एडिशनल डीसीपी ने बताया कि बरेली के रहने वाले हेड कांस्टेबल रवि मिश्रा पुत्र राम सेवक मिश्रा 10 जनवरी 23 को हेड कांस्टेबल की पद पर थाना 113 में तैनात किए गए थे. उन्हें 14 जून को डायल 112 प्रशिक्षण के लिए रिजर्व पुलिस लाइन गौतम बुध नगर में भेजा गया था तथा 16 जून तक इनके द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में आमद दर्ज नहीं किए जाने पर इन की गैर हाजिरी दर्ज की गई थी. इसके बाद से लगातार कॉन्स्टेबल रवि मिश्रा गैरहाजिर चल रहे थे। कोतवाली गाजियाबाद पुलिस ने गौतमबुद्ध नगर पुलिस को सूचित किया है की 11 जुलाई को हेड कांस्टेबल रवि मिश्रा का होटल मरीना बजरिया गाजियाबाद में मिला है। पुलिस की फील्ड यूनिट ने मौके पर निरीक्षण और परीक्षण करने के बाद रवि मिश्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एडिशनल डीसीपी का कहना है कि रवि मिश्रा के परिजनों से हुई बातचीत के अनुसार रवि मिश्रा की दिमागी हालत ठीक नहीं थी जिसका इलाज मनोचिकित्सक जिला संयुक्त चिकित्सालय गौतम बुध नगर और कैलाश अस्पताल में किया जा रहा था। इस मामले में विस्तृत जांच की जा रही है।

Related posts

दोहरे हत्याकांड: पहले चाचा की हत्या की, दूसरी हत्या चलती कार में गोली मारकर की, दोनों शवों को कार में लेकर हुआ फरार-पकड़ा गया।

Ajit Sinha

नकली सीबीआई अधिकारी बनकर शख्स का अपहरण करने, लाखों रुपए व 300 ग्राम सोना ऐंठने के एक आरोपी गिरफ्तार।

Ajit Sinha

मासूम बच्ची के साथ बलात्कार करने के एक 50 वर्षीय आरोपी को चार साल बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x