Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

शराब के ठेके में आग लगाने और ठेके पर मौजूद सेल्समैन की हत्या करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: शराब के ठेके में आग लगाने और ठेके पर मौजूद सेल्समेन की पीट -पीट कर हत्या करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया हैं। ये सनसनीखेज वारदात गत 14 -15 जून 2023 की रात की हैं। इस प्रकरण में पुलिस एक आरोपित को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, और फरार दूसरे आरोपित की पहचान कर ली गई हैं। मारपीट में घायल सेल्समैन का इलाज मेदांता अस्पताल में चल रहा था, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आगे की कार्रवाई पुलिस ने शुरू कर दिया हैं।     

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक गत 14-15 जून 2023 की रात को थाना पटौदी एरिया में दौलताबाद कुणी-तेलपुरी रोड पर गांव नानू कलां के पास स्थित शराब ठेके पर सेल्समैन के साथ अज्ञात व्यक्तियों ने मारपीट की तथा ठेके में आग लगा दी थी। इस सम्बन्ध में थाना पटौदी में मुकदमा दर्ज  किया गया था। उनका कहना हैं कि पुलिस थाना पटौदी की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उपरोक्त वारदात को अंजाम देने वाले हेम सिंह (उम्र 39 वर्ष) नामक व्यक्ति को गत 16 जून 2023 को गिरफ्तार किया गया था तथा उसके कब्जा से वारदात में प्रयोग की गई बोलेरो गाड़ी भी बरामद की गई थी। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि गत 14/15 जून 2023 की रात को वह व उसका एक साथी बोलेरो गाड़ी में सवार होकर दौलताबाद कुणी-तेलपुर रोङ पर स्थित शराब ठेके पर शराब पीने आए थे। इन्होनें ठेके से शराब लेकर वही ठेके के बाहर शराब का सेवन किया। शराब खत्म होने के बाद इन्होनें दोबारा से ठेके के सेल्समैन से शराब लेने के लिए आवाज लगाई तो सेल्समैन ने उन्हें शराब नही दी तो इन्होंने ठेके के पास ही पङा भूसा ठेके के अन्दर डालकर आग लगा दी।सेल्समैन ठेके से बाहर आया तो इन्होनें उसके साथ मारपीट की तथा वहां से चले गए। उनका कहना हैं कि इस वारदात में घायल हुए वशिष्ठ प्रसाद चन्द्रा नामक सेल्समैन का इलाज मेदांता हॉस्पिटल में चल रहा था। आज ईलाज के दौरान उसकी मौत हो जाने पर मुकदमा  में धारा 302 भा.द.स. जोड़ी गई है। उपरोक्त वारदात में शामिल रहे उपरोक्त आरोपी के दूसरे साथी की पहचान कर ली गई है तथा उसे भी जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मुकदमा  का अनुसंधान जारी है।

Related posts

दिल्ली के डियर पार्क में आज सुबह के वक़्त एक पेड़ पर एक लड़का व एक लड़की की शव लटके हुए मिले है-पुलिस की जांच जारी।

Ajit Sinha

शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 1.75 करोड़ के साइबर फ्रॉड में पंचकूला पुलिस ने गुजरात से किए 2 बैंक कर्मचारी अरेस्ट।

Ajit Sinha

हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर की अध्यक्षता में प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक आयोजित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x