Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद पुलिस के 7 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त,पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने दी हार्दिक शुभकामनाएं

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: आज फरीदाबाद पुलिस परिवार के 7 सदस्यों का सेवाकाल पूर्ण होने उपरांत विदाई समारोह का आयोजन पुलिस आयुक्त कार्यालय सेक्टर 21 सी  में किया गया। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों के लिए विदाई पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें सेवानिवृत्ति पाने वाले सदस्यों के परिजन भी उपस्थित रहे।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आज पुलिस आयुक्त कार्यालय के प्रांगण में फरीदाबाद पुलिस विभाग के सेवानिवृत्ति पाने वालेउपनिरीक्षक दिलावर सिंह, हरिपाल, इलियास, तेजवीर सिंह व नरेंद्र कुमार तथा हवलदार देवी सिंह व बृजलाल की सेवानिवृत्ति पर विदाई पार्टी आयोजित की गई। उपनिरीक्षक हरिपाल व तेजवीर सिंह ने 34 वर्ष, उप निरीक्षक इलियास व नरेंद्र कुमार ने 32, उपनिरीक्षक दिलावर सिंह ने 29, हवलदार देवी सिंह ने 20 तथा हवलदार बृजलाल ने 16 वर्ष पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं दी और विभिन्न पदों पर कार्यरत रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वाहन किया। पुलिस आयुक्त ने सेवानिवृत्ति पाने वाले सभी सदस्यों को फूल माला व भेंट स्वरूप उपहार देकर उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए उन्हें सम्मान पूर्वक विदाई दी।
 

Related posts

फरीदाबाद: फज्जूपुर नीमका और मिर्जापुर में निर्वतमान विधायक व भाजपा प्रत्याशी राजेश नागर को खुला समर्थन।    

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर गांव भुआपुर के हरिजन चौपाल पर आयोजित कार्य्रकम में भाजपा नेता राजेश नगर पहुंचे।

Ajit Sinha

सब इंस्पेक्टर चयनित होने पर फरीदाबाद के युवाओं का भाजपा युवा जिला अध्यक्ष पंकज सिंगला ने दी बधाई

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x