Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

मुख्यमंत्री मनोहर लाल होंगे गुरूग्राम में 21 मई को होने वाले राहगीरी इवेंट में मुख्य अतिथि : पंकज नैन


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल आगामी 21 मई को गुरुग्राम के सेक्टर 79 में आयोजित होने वाले राहगीरी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर गुरुग्राम में राहगीरी कार्यक्रम की तैयारियां आरंभ हो चुकी है। मुख्यमंत्री कार्यालय में स्पेशल ऑफिसर (कम्युनिटी पुलिसिंग एंड आउटरीच) पंकज नैन ने बुधवार की शाम गुरूग्राम में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के कांफ्रेंस हॉल में राहगीरी कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिकारियों व राहगीरी फाउंडेशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। 

डीसी निशांत कुमार यादव ने राहगीरी को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियों से स्पेशल ऑफिसर को अवगत कराया। स्पेशल ऑफिसर पंकज नैन ने बताया कि मुख्यमंत्री  मनोहर लाल इस बार राहगीरी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। ऐसे में आयोजन को बेहतर बनाने के लिए हम सभी को अपना योगदान करना होगा। उन्होंने गुरूग्राम में पूर्व में आयोजित राहगीरी कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां पर इस इवेंट को लेकर अच्छा माहौल है। उन्होंने राहगीरी के आयोजन को लेकर विभागवार निर्धारित कार्यों की जानकारी दी। साथ ही इवेंट में जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि राहगीरी इवेंट 21 मई को प्रात: छ: बजे से आरंभ होगा। इस इवेंट में कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी भागीदारी करेंगे। डीसी निशांत कुमार यादव ने बैठक में बताया कि खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से राहगीरी कार्यक्रम को पूरी तरह एनर्जेटिक बनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं व बुजुर्गों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। इस कार्यक्रम में रोड सेफ्टी, खेल-कूद व जुंबा-क्रास फिट आदि से स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता तथा जनभागीदारी के लिए साइक्लोथॉन भी आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर इस बार पहले की अपेक्षा अधिक जनभागीदारी होने की पूरी उम्मीद है। बैठक में राहगीरी के दौरान होने वाले इवेंट, साइक्लोथॉन, स्वास्थ्य जांच शिविर, पीने के पानी, स्वच्छता यातायात व्यवस्था आदि के बारे में संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर डीसीपी ईस्ट नितीश अग्रवाल, डीसीपी मानेसर मनबीर सिंह, गुरूग्राम के एसडीएम रविंद्र यादव, जिला परिवहन अधिकारी एवं क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के सचिव उदय सिंह, सीटीएम दर्शन यादव, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी संधू बाला, राहगीरी फाउंडेशन से सारिका पांडा आदि उपस्थित रहें।  

Related posts

कंटेनमेंट जोन के संशोधित आदेश जारी: 7 पीएचसी व यूपीएचसी क्षेत्रों में बनाए गए 26 कंटेनमेंट जोन, आवागमन रहेगा बंद ।

Ajit Sinha

बीड़ी देने से मना करने पर 2 नाबालिगों लड़कों ने लाठी -डंडों से पीट-पीट कर एक 45 वर्षीय व्यक्ति की सनसनीखेज हत्या कर दी-पकड़े गए।

Ajit Sinha

प्लास्टिक रीसायकल करने वाली कंपनी के गोदाम में लगी आग,फायर ब्रिगेड की 20 मौके पर,आग की चपेट में एक कैंटर भी आया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x