Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:दलाल के माध्यम से 30,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में एएसआई अरेस्ट


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने अंबाला के सदर थाने में तैनात एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) के लिए 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एक दलाल को रंगे हाथों अरेस्ट किया है। साथ ही, दलाल के बयान पर उसके माध्यम से एएसआई को रिश्वत मांगने के आरोप में अरेस्ट  किया गया है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि पुलिस अधिकारी की पहचान चांदीराम और दलाल की पहचान राजेश के रूप में हुई है। दलाल पहले से दर्ज प्राथमिकी में शिकायतकर्ता की मदद करने के एवज में पैसे ले रहा था।
                 
अंबाला शहर के देवी नगर निवासी शैंटी कुमार की शिकायत पर अंबाला सदर थाने में तैनात एएसआई चांदी राम और दलाल राजेश को अरेस्ट किया गया है। शिकायतकर्ता द्वारा एसीबी में दी शिकायत में आरोप लगाया गया कि सदर थाने में पहले से दर्ज एक मामले में आरोपित पुलिस अधिकारी दलाल राजेश के माध्यम से उसके परिजनों को अरेस्ट नहीं करने के एवज में 30 हजार रुपये की मांग कर रहा है। शिकायतकर्ता जो रिश्वत नहीं देना चाहता था तो उसने ब्यूरो से संपर्क किया। तथ्यों की जांच के बाद एक टीम गठित की गई जिसने जाल बिछाया और राजेश दलाल को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में दोनों आरोपितों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Related posts

कोविड-19: डॉक्टरों, नर्सों व अन्य सभी स्टाफों के वेतन दोगुनी कर दी गई हैं: सीएम

Ajit Sinha

बीजेपी का नारा -“बेटियों को धमकाओ, बृजभूषण को बचाओ- सुश्री नेटा डिसूजा , अध्यक्ष, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पत्नी की हत्या के आरोप में 20 वर्ष से फरार चल रहे हैं आरोपित को क्राइम ब्रांच-30 ने पंजाब से किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x