Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद द्वारा स्थानीय क्यूआरजी अस्पताल, फरीदाबाद के सहयोग से आज निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को विभिन्न बीमारियों से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी गई। 
इस अवसर पर क्यूआरजी अस्पताल के चिकित्सकों की एक टीम जिसमें हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. साक्षी चौधरी, वरिष्ठ आहार विशेषज्ञ डॉ. अलका चौधरी और मनोविशेषज्ञ डॉ. रिया राघव शामिल रहीं, ने शिविरों का दौरा किया और शिविर का संचालन किया।

कुलपति प्रो एस. के. तोमर ने चिकित्सा केंद्र द्वारा विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों और कर्मचारियों के लाभ के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम को चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंकुर शर्मा के देखरेख में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कुलसचिव डाॅ. एस. के. गर्ग ने शिविर का जायजा भी लिया। क्यूआरजी अस्पताल, फरीदाबाद के चिकित्सकों की टीम ने विद्यार्थियों तथा कर्मचारियों को चिकित्सा जांच एवं स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया। इसके अलावा, डॉ. रिया राघव ने विद्यार्थियों के मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर भी चर्चा की, विशेष रूप से ऐसे विद्यार्थी के लिए जोकि अपने घरों से दूर रहते हैं और बहुत अधिक भावनात्मक और मानसिक तनाव झेलते हैं।

विश्वविद्यालय का चिकित्सा केन्द्र समय-समय पर प्रतिष्ठित अस्पतालों के साथ विद्यार्थियों के लिए मनोरोग शिविर तथा मनोवैज्ञानिक सत्रों का आयोजन करता है। शिविर के दौरान विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए ब्लड प्रेशर चेक-अप, ब्लड शुगर चेक-अप और ईसीजी की जांच निःशुल्क की गई। स्वास्थ्य शिविर में लगभग 150 से अधिक विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों ने हिस्सा लिया तथा लाभ उठाया।

Related posts

डीटीपी एनफोर्समेंट, फरीदाबाद की टीम ने आज बीपीटीपी , सेक्टर -77 में स्टिल्ट पार्किंग में बने चूहा फ्लैट्स में की भारी तोड़फोड़।

Ajit Sinha

नॉएडा में कोरोना संक्रमित के 125 और फरीदाबाद में 110 नए केस आए हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : कांग्रेसियों ने भाजपा मंत्रियों के कार्यालय पर किया ‘हल्ला बोल प्रदर्शन, भाजपाईयों को वोट की चोट से सबक सिखाएगी जनता, सुमित गौड़।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x