Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

फरीदाबाद ब्रेकिंग: अंबेडकर की प्रतिमा खंडित मामले में सर्व समाज के लोगों ने एसडीएम से की मुलाकात।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: थाना पल्ला क्षेत्र के अंतर्गत सेहत पुर इलाके में बाबा साहब डॉ. बी आर अंबेडकर सामुदायिक भवन के परिसर में बाबा साहब डॉ. बी आर अंबेडकर की प्रतिमा खंडित किए जाने के मुद्दे को लेकर आज सर्व समाज का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम परमजीत चहल से मिला और उनसे खंडित प्रतिमा को जल्द से जल्द बदलवाने की मांग रखी। प्रति निधिमंडल में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़, विनोद चौधरी, अनिल कुमार नेताजी,वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक रावल, बाबूलाल रवि, सुंदर सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी अनिल बाबा, प्रो. एमपी सिंह, नंदलाल भारती,गजे सिंह, जय सिंह, बीर सिंह, अजय कुमार, एडवोकेट सुनील कुमार, भीम सिंह, जीत पाल मुख्य रूप से मौजूद थे। 

सुमित गौड़ व अन्य सभी ने एसडीएम चहल को बताया कि ऐसी घटनाएं समाज में आपसी भाई चारा बिगाड़ने का काम करती है, इसलिए ऐसे कृत्य करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्व समाज के मान्य है और उनकी प्रतिमा का इस तरह से अनादर करना किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई  होनी चाहिए।

प्रतिनिधिमंडल की बातें सुनने के बाद एसडीएम चहल ने उन्हें आश्वासन दिया कि चौबीस घण्टे के अंदर उक्त प्रतिमा पीतल अथवा संगमरमर की लगवा दी जाएगी, वहीं मौके पर मौजूद एसीपी ने कहा कि इस प्रकार का कृत्य करने वालों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट तथा देशद्रोह की आधाराओं में मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

फरीदाबाद:गैर-कानूनी तरीके से चल रहे आरओ प्लाटंस पर सीलिंग की कार्रवाई शुरू, छह की सीलिंग की।

Ajit Sinha

बदरपुर बॉर्डर क्राइम ब्रांच में तैनात सब इंस्पेक्टर ब्रह्मप्रकाश मासक्रेड-2019 अवॉर्ड से सम्मानित

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: गुमशुदा व्यक्तियों को सकुशल घर वापस लाने में अग्रणी बनी हरियाणा पुलिस

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x