Athrav – Online News Portal
दिल्ली

दिल्ली ब्रेकिंग: आवारा कुत्तों की समस्या से निजात दिलाने के लिए आगे आए सीएम अरविन्द केजरीवाल।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:दिल्ली के लोगों को आवारा कुत्तों से निजात दिलाने के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल आगे आए हैं। उन्होंने इस समस्या को बेहद गंभीरता से लिया है। सोमवार को मुख्यमंत्री  अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी के अफसरो के साथ बैठक कर एक-एक बिंदु पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान सीएम ने कई अहम निर्णय लिए, जिससे जनता को इन समस्याओं से निजात मिल सके। सीएम केजरीवाल ने एमसीडी अधिकारियों को सौ प्रतिशत आवारा कुत्तों का नसबंदी (स्टरलाइजेशन)  कराने और एंटी रेबीज वैक्सीनेशन लगाने के निर्देश दिए।  सीएम अरविंद केजरीवाल बेसहारा गायों से वाहन चालकों को होने वाली समस्या का समाधान करने को तत्पर दिखें। साथ ही गायों के सड़क पर होने से उनके घायल होने की संभावना को भी सीएम खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने बेसहारा गायों को गौशाला पहुंचाने के लिए एमसीडी को 16 ट्रक खरीदने के आदेश दिए। अभी 12 ट्रक एमसीडी के पास पहले मौजूद है।

सीएम  अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में चल रहे 4 गौशालाओं के अलावा एक और गौशाला बनाने का निर्देश दिया है। जिसमें गायों के लिए अच्छी व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। सीएम ने एमसीडी के अफसरों को आवारा कुत्तों का नसबंदी व एंटी रेबीज वैक्सीनेशन करने और बेसहारा गायों के लिए गौशाला बनाने का प्लान जल्द बनाकर देने को कहा।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली नगर निगम के अफसरों के साथ बैठक की। बैठक में पूरी दिल्ली में स्ट्रे डॉग और बेसहारा पशुओं की समस्या से लोगों को निजात दिलाने पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सीएम अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी को निर्देश दिया है कि दिल्ली में जितने भी स्ट्रे डॉग हैं, उन सभी का शत प्रतिशत नसबंदी (स्टरलाइजेशन) किया जाए। साथ ही, सभी स्ट्रे डॉग का एंटी रेबीज वैक्सीनेशन भी किया जाए। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि स्ट्रे डॉग का शत प्रतिशत नसबंदी और एंटी रेबीज वैक्सीनेशन का जल्द से जल्द पूरा प्लान तैयार कर दिया जाए। 

समीक्षा बैठक में बेसहारा गायों को लेकर भी गंभीरता पूर्वक चर्चा हुई। दिल्ली की सड़कों पर बड़ी संख्या में बेसहारा गाय घूमते दिखाई देते हैं। इससे लोगों को वाहन संचालन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही गायों के घायल होने का डर होता है। इस मुद्दे पर बैठक में दो अहम निर्णय लिए गए हैं। बेसहारा गायों को सड़क से उठाकर गोशाला तक पहुंचाने के लिए दिल्ली नगर निगम के पास अभी केवल 12 ट्रक हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि बेसहारा गायों को गोशाला तक पहुंचाने में इस्तेमाल करने के लिए 16 और ट्रक खरीदे जाएंगे। इन 16 ट्रक के आने के बाद एमसीडी के पास कुल 28 ट्रक हो जाएंगे।समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में दिल्ली सरकार की चार गौशालाएं चल रही हैं। इस पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में एक और गौशाला बनाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने एसमीडी के अधिकारियों को जल्द से जल्द नई गौशाला बनाने का पूरा प्लान तैयार करके देने का निर्देश दिया है। दिल्ली में एक और गौशाला बन जाने के बाद कुल 5 गौशालाएं हो जाएंगी, जहां बेसहारा गायों का रख-रखाव बेहतर तरीके से हो सकेगा।

Related posts

राहुल गांधी की पदयात्रा की ये करवा करोड़ों लोगों दिलों को जोड़ते हुए आगे बढ़ता ही जा रहा हैं -देखें ताजा वीडियो।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली में दोहरे हत्याकांड में वांछित और 50,000 रुपये का इनामी आरोपित सोनू मटका मुठभेड़ किया ढेर।

Ajit Sinha

डॉ.अजय कुमार बोले- दस दिन पुरानी कंपनी को 750 करोड़ रूपए का ऑर्डर- मोदी सरकार में भ्रष्टाचार का अमृतकाल मॉडल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x