Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

शहर में पार्किंग की समस्या के समाधान हेतु एफएमडीए को पार्किंग जोन बनाने के सुझाव दिए: एसीपी विनोद

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: एसीपी ट्राफिक विनोद कुमार ने बताया कि फरीदाबाद शहर में बढ़ती आबादी व औधोगिक तथा आर्थिक विकास होने के साथ-साथ पार्किंग की समस्या भी बढ़ती जा रही है। इस समस्य के समाधान हेतु फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण ने एनआईटी व बल्लभगढ़ जोन में पार्किंग व्यवस्था बनाने के लिए स्थानों को चिन्हित किया है। हालाँकि इन चयनित स्थानों पर आखिरी मुहर नहीं लगाई गयी। इन चिन्हित स्थानों की सूची में जरूरत व व्यवस्था के अनुसार बदलाव भी किए जा सकते हैं।उन्होंने आगे बताया कि पार्किंग की समस्या कई सड़क दुर्घटनाओं का कारण बनती है।

शहर में सड़कों किनारे होने वाली वाहनों की पार्किंग की वजह से लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ट्रैफिक पुलिस सड़कों पर खड़े होने वाले वाहनों पर लगभग रोजाना कार्रवाई करती है, लेकिन इसके बाद भी अवैध पार्किंग की समस्या खत्म नहीं हो पा रही है।

इन-इन स्थानों को पार्किंग जोन के लिए चिन्हित किया गया

एनआईटी जोन में दशहरा ग्राउंड, ईएसआई हॉस्पिटल के पीछे की जमीन , तिकोना पार्क, सीनियर सेकेंडरी स्कूल एनआईटी फरीदाबाद, एनएच-1 के समीप बने एमसीएफ बूस्टर, प्रेस कॉलोनी, एमसीएफ कॉलोनी सहित अन्य स्थानों व बल्लभगढ़ जॉन में दशहरा ग्राउंड, बल्लभगढ़ में बन रहे एमसीएफ के ऑडिटोरियम, अग्रवाल धर्मशाला व तिगांव रोड पर अग्रवाल कॉलेज के सामने खाली पड़ी सरकारी जमीन पर पार्किंग जोन का निर्माण करने के लिए प्लानिंग ब्रांच द्वारा विचार किया जा रहा है। हालांकि सहूलियत के अनुसार इसमें बदलाव किए  जा सकते हैं।

Related posts

पति-पत्नी ने एसएचओ व 3 सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ पहले तो गाली-गलौज की,फिर उनकी जमकर पिटाई कर दी, केस दर्ज ।

Ajit Sinha

धारा 163 के तहत आदेश जारी, फसल अवशेष जलाने पर पूरी तरह रोक : जिलाधीश आयुष सिन्हा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जवाहर कालोनी स्थित वी.एम सीनियर सैकेंडरी स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x