Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:जिले के नागरिक अस्पताल के डॉक्टर को पीटने के मामले में दो टीचर सहित तीन लोग अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: थाना एसजीएम नगर पुलिस की टीम ने आज जिले के नागरिक अस्पताल के डॉक्टर की बेरहमी से की गई पिटाई के मामले में तीन आरोपितों को अरेस्ट किए  हैं। इन आरोपित की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई थी। अरेस्ट आरोपितों के नाम  विनीत कुमार, अक्षय व सचिन हैं। इनमें से दो आरोपित विनीत कुमार और अक्षय अध्यापक हैं। पुलिस ने आज तीनों आरोपितों को अदालत के सम्मुख पेश किया जहां से तीनों आरोपितों को नीमका जेल भेज दिया गया हैं। 

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट आरोपितों में विनीत कुमार, अक्षय और सचिन का नाम शामिल है। आरोपित  विनीत कुमार उत्तर प्रदेश के गांव लाखनौर का हाल फरीदाबाद के दयालबाग का,आरोपित अक्षय रोहतक जिले के गांव खरक जाटान हाल में दिल्ली के अमन विहार रोहिणी तथाआरोपित सचिन रोहतक जिले के गांव मायना हाल दिल्ली के विकासपुरी का रहने वाला है।आरोपित विनीत कुमार और अक्षय अध्यापक है। आरोपित  विनीत अपने साथी के साथ दिल्ली किसी शादी के प्रोग्राम में फरीदाबाद आ रहे थी। रास्ते में करीब 2  बजे  किसी के साथ एक्सीडेंट हो गया था। विनीत कुमार और योगिन्द्र इलाज के लिए बीके अस्पताल करीब 2.30 बजे आए। अस्पताल में रात्रि शिफ्ट में डॉक्टर राम निवास की ड्यूटी थी। डॉक्टर के अनुसार फर्स्ट एड का इलाज दिया।

लेकिन योगिन्द्र को देखकर विनीत जो है और इलाज की बात कही। जिसके चलते आरोपित विनीत और डॉक्टर के बीच कहा सुनी हो गई। आरोपित  विनित ने अपने अन्य साथी अक्षय और सचिन को फोन कर बुला लिया था।आरोपितों ने डॉक्टर के साथ मारपीट की और मौके से फरार हो गए। आरोपितों के खिलाफ डॉक्टर के द्वारा पुलिस चौकी नम्बर-3 शिकायत दी गई। जिस पर आरोपितों के खिलाफ मार-पीट,सरकारी कार्य में बाधा डालकर जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपितों  की सीसीटीवी फुटेज से पहचान की गई। पुलिस टीम ने तीनों आरोपितों  को एस्कॉर्ट अस्पताल के पास से अरेस्ट  कर लिया है। घायल योगीन्द्र का अभी एस्कॉर्ट अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपितों को अरेस्ट कर पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया
है।

Related posts

फरीदाबाद: ऊर्जा मंत्री आरके सिंह से मिला वीपावर एसएआर-100 की महिला सदस्यों का दल

Ajit Sinha

असली नोटों के बीच में नकली नोटों को डालकर आमजनों को ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश,4 अरेस्ट,18 लाख के नकली नोट बरामद।

Ajit Sinha

ईंट से कुचल कर शख्स की हत्या, पुरानी तहसील कार्यालय की बिल्डिंग की छत पर मिला शव

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x