Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

निदेशक अभियोजन (सामान्य) हरियाणा ने न्यायवादी कार्यालय फरीदाबाद का दौरा कर निरिक्षण किया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: महिला दिवस के अवसर पर निदेशक अभियोजन (सामान्य) हरियाणा संजय हुड्डा ने न्यायवादी कार्यालय फरीदाबाद का दौरा कर  /निरीक्षण किया है। इस अवसर पर सतेन्दर कुमार , जिला न्यायवादी अजय कुमार चौहान, उप जिला न्यायवादी , बिशन लाल सोनी, उप जिला न्यायवादी , नेतराम, उप जिला न्यायवादी , प्रवेश बागडी सहायक जिला न्यायवादी ,  कपिल कुमार ,सहायक जिला न्यायवादी , श्रीमती दीपाली, सहायक जिला न्यायवादी ,सूरज कटारिया, सहायक जिला न्यायवादी अंकित चौधरी सहायक जिला न्यायवादी,नवीन कुमार ,सहायक जिला न्यायवादी , कुणाल कुमार ,सहायक जिला न्यायवादी शशि भूषण मिश्रा, सहायक जिला न्यायवादी एस एन बाली, सहायक जिला न्यायवादी एवं  रमन कुमार मुख्य लिपिक ने स्वागत किया ।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर निदेशक अभियोजन (सामान्य) हरियाणा ने महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध में शीघ्रता से अदालत के द्वारा फैसला देने की बात कही तथा किसी भी गंभीर अपराध में फास्ट ट्रैक कोर्ट की तरह कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कहा कि हमें महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने सभी अधिकारियों की समस्याओं को सुना और जल्द उनके निवारण का भरोसा दिया। फरीदाबाद पुलिस की तरफ से सलाहकार एस.एन.बाली, ए डी ए ने कहा कि पुलिस द्वारा आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाता है। महिलाओं के लिए उचित सुरक्षा प्रदान की जाती है। अगर कोई महिला जघन्य अपराध की शिकार होती है तो फरीदाबाद पुलिस के द्वारा फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई चालान फाइल किया जाता है ताकि जल्द से जल्द न्याय प्राप्त हो सके

Related posts

फरीदाबाद:सीपी विकास कुमार अरोड़ा ने 1 इंस्पेक्टर व 6 सब इंस्पेक्टरों को पुलिस लाइन से हटा कर इधर से उधर किए हैं।

Ajit Sinha

हरियाणा: महेंद्रगढ़ के कनीना में एक सड़क हादसे में 6 स्कूली बच्चे की दर्दनाक मौत,15 से अधिक बच्चे गंभीर से घायल हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड अंडरपास में केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल ने जीआरडब्लूएस के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना से कराया शिलान्यास-वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x