Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

कला एवं संस्कृति मंत्री राज कुमार आनंद साहित्य कला परिषद द्वारा आयोजित ‘रंगोत्सव’ में शामिल हुए।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:केजरीवाल सरकार ने हर साल की तरह होली से पहले रंगों का त्योहार मनाने की परंपरा को जारी रखते हुए रविवार को रंगोत्सव का आयोजन किया। दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति और भाषा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मंत्री राज कुमार आनंद ने भाग लिया। आगामी रंगों के त्योहार होली के अवसर पर दिल्लीवासियों को शुभकामनाएं देते हुए, राज कुमार आनंद ने कहा, “भारत कई रंगों का देश है और सभी रंगों का अपना महत्व है। हमारी यह विविधता हमारी चुनौती नहीं, बल्कि हमारी ताकत है। होली के त्योहार के दौरान, हम न केवल रंगों का जश्न मनाते हैं, बल्कि अपनी विविधता का भी जश्न मनाते है।

राज कुमार आनंद ने यह भी कहा कि यह बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव मनाने का अवसर है। उन्होंने कहा कि रंगोत्सव जैसे कार्यक्रम दिल्ली सरकार द्वारा नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं ताकि दिल्ली वासी उन्हें जीवंत तरीके से मना सकें। रंगोत्सव कार्यक्रम में सुश्री पीयूषा कैलाश अनुज द्वारा कृष्ण भजन, सुश्री रीता देव द्वारा होरी पाठ, रसिया व बृजलोक गीत तथा शालिनी शर्मा द्वारा लोकनृत्य प्रस्तुत किया गया। कलाकारों की जीवंत और रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया जो पूरे प्रदर्शन के दौरान कलाकारों का उत्साह बढ़ाते रहे।

कला एवं संस्कृति मंत्री ने कहा कि दिल्ली कला और संस्कृति के विभिन्न रूपों का पर्याय है और उन्हें संरक्षित करना और बढ़ावा देना केजरीवाल सरकार की जिम्मेदारी है। भविष्य में, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार का लक्ष्य दिल्ली के कलाकारों के लिए अपनी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कई आयोजन करना है ताकि दिल्ली के लोग बढ़-चढ़ कर इसमें शामिल हो सके और परिवार सहित इसका आनंद उठा सके।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: भाजपा शासित एमसीडी के घोटालों पर खुद मेयर ने लगाई मुहर-आतिशी

Ajit Sinha

एक ऐसे ऑटो ड्राइवर की संपत्ति का पर्दाफ़ाश किया है जिसके पास हजारों, लाखों में नहीं, बल्कि करोड़ों की संपत्ति मिली है.

Ajit Sinha

राहुल गांधी विदेशी सर जमी पर जाकर भारत को बदनाम करने का ठेका ले रखा हैं-अनुराग ठाकुर, लाइव सुने वीडियो में

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x