Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस प्रताड़ना से आहत किशोर ने लगाई फांसी, चौकी प्रभारी व कांस्टेबल निलंबित।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: कोतवाली दनकौर पुलिस ने लूट के एक मामले में ग्राम इमलिया में एक संदिग्ध बदमाश के घर दबिश के दौरान नाबालिग भाई को पुलिस ने उठा लिया। पूछ ताछ के बाद थाने से आने के बाद नाबालिग ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की प्रताड़ना की वजह से किशोर ने आत्महत्या की है। पुलिस प्रताड़ना के आरोपों से साफ इनकार किया है लेकिन इस मामले में कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी व एक कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। ये तस्वीर है गांव इमलिया का निवासी गोविंद की जिसने ने अपने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।

परिजनों ने इस मामले में पुलिस प्रताड़ना का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि 8 फरवरी को हथियारबंद बदमाशों ने बाघ पुर भट्ठा के पास कनारसी निवासी एक व्यक्ति से लूट की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाशों ने हथियार के बल पर बाइक, मोबाइल, पैसे व चेन लूट ली और फरार हो गए थे।लूट के एक मामले में पूछताछ के नाम पर थाना दनकौर के बिलासपुर चौकी प्रभारी विकास बालियान व कांस्टेबल विनीत नाबालिग गोविंद को थाने ले गए थे। पूछताछ करने के बाद उसे शुक्रवार को छोड़ा गया। थाने से आने के बाद पुलिस प्रताड़ना, और अपमान और लोक लाज के कारण के कारण गोविंद ने अपने घर में फांसी लगा ली।

ग्रेटर नोएडा जोन के डीसीपी साद मियां खान ने पुलिस प्रताड़ना के आरोपों से साफ इनकार किया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के शरीर पर कोई चोट नहीं है व मृत्यु का कारण हैंगिंग आया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने गोविंद को परिजनों को सकुशल सुपुर्द कर दिया गया था। इस मामले में लापरवाही बरतने पर चौकी इंचार्ज विकास बालियान व कांस्टेबल विनीत के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Related posts

पुलिस मुठभेड़ में फरार हुआ बदमाश जितेंद्र, मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार

Ajit Sinha

गिद्ध बनकर जो भ्रष्ट अधिकारी व कर्मचारी उपभोक्ताओं का शोषण करते हैं उनकी के लिए विभाग में कोई जगह नहीं है: श्रीकांत शर्मा

Ajit Sinha

कत्ल के बदले कत्ल करने वाले एक कुख्यात अपराधी ताज उर्फ चांद मियां को पुलिस ने दो सालों के बाद किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x