Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक हरियाणा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का हरियाणा दौरा बीजेपी कार्यकर्ताओं में भरेगा नई ऊर्जा: डा. संजय शर्मा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 14 फरवरी को हरियाणा दौरे पर हैं। इस दौरान वे सरकारी कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान शाह संगठन की दो बैठकों को भी संबोधित करेंगे। भाजपा हरियाणा प्रदेश मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रमुख डा. संजय शर्मा ने बताया कि शाह का दौरा संगठनात्मक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा मिशन-2024 की तैयारियों में लगी हुई इसलिए शाह का दौरा हरियाणा भाजपा के लिए बहुत ही मायने रखता है।

डॉ.संजय शर्मा ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करनाल में पुलिस विभाग के एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद एक और उनका सरकारी कार्यक्रम होगा। दोपहर बाद करनाल और सोनीपत में भाजपा बूथ स्तर के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। करनाल में 1000 और सोनीपत में लगभग 1500 कार्यकर्ता बैठक में शामिल होंगे। शर्मा ने बताया कि गृहमंत्री  शाह का दौरा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने का काम करेगा।प्रदेश मीडिया प्रमुख ने कहा कि गृहमंत्री के दौरे को लेकर जो तैयारियां की गई हैं उनकी खुद प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ सोनीपत में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर समीक्षा कर चुके हैं।

गृहमंत्री के हरियाणा दौरा को सफल बनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष ने नेताओं और कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां तय कर दी है। संजय शर्मा ने बताया कि भाजपा हर समय चुनावी मोड़ में रहती है। भाजपा किसी भी चुनाव को छोटा या बड़ा नहीं मानती बल्कि वह उसे मिशन के रूप में लेकर चलती है। पार्टी ने 6 अप्रैल तक का अपना कलेंडर जारी किया है जिसके तहत भाजपा स्थापना दिवस पर 5 लाख कार्यकर्ताओं के घरों पर पार्टी का ध्वज फहराया जायेगा।

नए मतदाताओं के लिए अभिनंदन कार्यक्रम चलाएगी बीजेपी

डॉ. शर्मा ने बताया कि 6 अप्रैल तक प्रदेश की 90 विधानसभाओं के पन्ना प्रमुखों की कार्यशालाएं होंगी। एक कार्यशाला में 3500 से 4000 कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि अभी तक तीन कार्यशालाएं हो चुकी हैं। 15 मार्च से 22 मार्च तक नए मतदाताओं से संपर्क साधने का अभियान चलाया जाएगा। 23 मार्च शहीद भगत सिंह बलिदान दिवस पर भाजपा का युवा मोर्चा नए मतदाताओं के अभिनंदन कार्यक्रम प्रदेश में आयोजित करेगा।

Related posts

भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी राजेश खुल्लर ने आज अपना कार्यभार ग्रहण किया।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने तीन योजनाओं का किया शुभारंभ

Ajit Sinha

हरियाणा में बिजली निगमों द्वारा विभिन्न नियमों व शर्तों के तहत बिजली के कनैक्शन दिए जाएंगें- मुख्य सचिव

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x