Athrav – Online News Portal
नोएडा

तकनीकी कारणों से आईजीएल की घरेलू गैस आपूर्ति ठप होने, ग्रेटर नोएडा वेस्ट सोसायटी के लोग परेशान-वीडियो सुने


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट सोसायटी में रहने वाले लोगों को सुबह से एक अजीब तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  इन सोसाइटी में सुबह से ही घरेलू गैस की आपूर्ति ठप हो जाने से ऑफिस पर और काम पर जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा और स्कूल जाने वाले बच्चों के परिवार वालों के सामने एक बड़ी समस्या खड़ी हो गई कि बिना लंच के वह कैसे अपने बच्चों को स्कूल भेजें।  सोशल मीडिया पर लगातार लोगों की शिकायतें मिलने के बाद घरेलू गैस आपूर्ति सप्लाई करने वाली कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने बयान जारी कर कहा कि गैस आपूर्ति प्रभावित होने के पीछे कुछ तकनीकी कारण है. और इंजीनियर काम कर रहे हैं, जल्द सेवा शुरू हो जाएंगी।  

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी में रहने वाली शरीन खान के लिए आज का सुबह काफी परेशानियों लेकर आई जब सुबह उठकर ब्रेकफास्ट और लंच बनाने की तैयारी में जुटी, तभी अचानक गैस की आपूर्ति ठप हो गई। इसके बाद कहीं से कोई जानकारी न मिलने के कारण समझ नहीं आ रहा था कि वह कैसे स्थिति से निपटे। बच्चे को भी बिना लंच के स्कूल भेजना पडा। यह परेशानी केवल शरीन खान की नहीं है सोसाइटी में रहने वाले कई लाख लोग इस परेशानी से जूझ रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपना भड़ास निकाल रहे हैं जिसके बाद कंपनी की तरफ से अधिकारिक बयान जारी किया गया। 

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड की तरफ से बयान जारी करते हुए बताया गया कि 8 फरवरी की सुबह आईजीएल की घरेलू गैस आपूर्ति में कुछ तकनीकी दिक्कत आ गई है। जिसकी वजह से गैस आपूर्ति कुछ समय के लिए रोक दी गई है। इंजीनियर काम कर रहे हैं। कंपनी ने बयान जारी करते हुए कहा कि ऐसे समय में अपने घर में सभी गैस पाइप लाइन को बंद रखें। आईजीएल की तरफ से बताया गया है कि बहुत जल्द सेवा शुरू हो जाएंगी। 

Related posts

शराब की दुकानें खुलते ही, स्टॉक खत्म होने से अपना स्टॉक पूरा करने में जूटे लोग, जम कर उडी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

Ajit Sinha

चलती डीटीसी की एसी बस में लगी आग, ड्राइवर और कंडक्टर ने सूझबूझ दिखते हुए यात्रियो की बचाई जान-पढ़े

Ajit Sinha

हाई स्पीड बाइक पर सवार होकर राह चलते लोगो से लूटपाट करने वाले चार लुटेरे गिरफ्तार, पांच मोबाइल मिले

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x