Athrav – Online News Portal
गुडगाँव स्वास्थ्य

गुरुग्राम: लंग फंक्शन कैंप का आयोजन – डॉ. सारिका वर्मा


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:सेक्टर- 31 की मार्केट में डॉ सारिका वर्मा के एलर्जी डॉक् क्लिनिक द्वारा लंग फंक्शन कैंप (स्पिरोमेट्री) का आयोजन किया गया। सेक्टर-31 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष बीएस यादव, सचिव अरविंद चड्ढा , तेजपाल बंसल और अन्य पदाधिकारी ने कैंप का उद्घाटन किया और स्पिरोमेट्री टेस्ट भी किया। 45 से अधिक लोगों ने कैंप का लाभ उठाया।

डॉ. सारिका वर्मा ने कहा कोविड काल में फेफड़ों को सलामत रखना बहुत जरूरी हो गया है। आज जितने लोगों ने जांच कराई इसमें से 50% अधिक लोगों के परिणाम नॉर्मल से कम है। बीते 3 साल कोविड के बाद लोगों के फेफड़ों में कमजोरी आ रखी है। रोजाना शारीरिक एक्सरसाइज करना बहुत ज्यादा जरूरी हो गया है। पुरुष लोग तो फिर भी टहल लेते हैं महिलाओं से खास अनुरोध है अपने लिए समय निकालें और 45 मिनट का कार्डियोवैस्कुलर व्यायाम रोज करें। मध्यम आयु वर्ग की महिलाएं अपना ख्याल नहीं रखती जिसकी वजह से 50 साल की उम्र तक उनकी हड्डियां कमजोर हो जाती है, वजन बढ़ जाता है और शुगर, ब्लड प्रेशर, ऑस्टियोपोरोसिस, अर्थराइटिस जैसी बीमारी घेर लेती हैं।

डॉ.सारिका ने बताया ऐसे कैंप लगतार आगे भी किए जाएंगे। साथ ही यह मशवरा दिया कि जिस तरह कोविड के मामले बढ़ रहे हैं,भीड़भाड़ वाली जगहों में ना जाए और बुखार – खांसी गला खराब हो तो घर पर ही रहे और बीमारी को फैलने से रोके।

Related posts

कमरे से बिना पूछे मोबाइल फोन उठाने पर युवक की सिर के आधे बाल काट व चौथी मंजिल से धक्का देकर हत्या, के 2 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

डीसी एवं श्री माता शीतला देवी श्राईंन बोर्ड के प्रशासक अजय कुमार ने किए श्री शीतला माता के दर्शन

Ajit Sinha

क्रिकेट लीग के फाइनल में फरीदाबाद टाइगर्स ने हिसार हल्क्स की टीम को एक सनसनीखेज मैच में एक रन से हरा दिया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x