Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

हाई स्पीड स्पोर्ट्स बाइक और महंगी बाइक चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो बदमाशों को अरेस्ट।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नॉएडा: कोतवाली सेक्टर- 20 थाना पुलिस ने हाई स्पीड स्पोर्ट्स बाइक और महंगी बाइक चोरी करने के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है. उनके कब्जे से तीन हाई स्पीड बाइक समेत आठ मोटरसाइकिल बरामद की है. पुलिस ने इन बदमाशों के कब्जे से दो मास्टर की और चोरी के औजार भी बरामद किए हैं इस गिरोह का सरगना मोनू और उनका साथी सलमान फरार हैं जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।  चार लाख की बीएमडब्ल्यू कंपनी की बाइक और 3 लाख की केटीएम हाई स्पीड स्पोर्ट्स बाइक के साथ खड़े इन दोनों बदमाशों अनुराग और विकास है, 

इस दोनों को पुलिस ने मंगल बाजार सेक्टर- 25 पुल के नीचे से गिरफ्तार किया है।  एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि यह गैंग दिल्ली- एनसीआर से महंगी स्पोर्ट्स बाइक्स की रेकी करने के बाद मास्टर की और अन्य औजारों की सहायता से इनकी चोरी कर लिया करता था और फिर इन  बाइकों कम दामों में हरियाणा के मेवात में बेच दिया करता था। इस गिरोह का मास्टरमाइंड बुलंदशहर का रहने वाला मोनू है।

आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि यह गिरोह दिल्ली एनसीआर में 3 साल से सक्रिय है और इस गिरोह ने अब तक 100 से ज्यादा बाइक चोरी कर उन्हें बेच चुके  है. चोरी की गई बाइक्स में 40 के करीब हाई स्पीड की स्पोर्ट्स बाइक हैं. 

कुछ वाहनों के पुर्जे अलग करके बेचा है। नोएडा पुलिस हरियाणा और राजस्थान सहित अन्य राज्यों की पुलिस से संपर्क कर रही है। पुलिस ने पुलिस बदमाशों की आपराधिक इतिहास पता करने के साथ-साथ गिरोह के सरगना मोनू और सलमान की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं. 

Related posts

केवल दो  हजार के ल‍िए बच्चे का कटा गला, मां की गोद में पहुंचकर तोड़ा दम

Ajit Sinha

फरीदाबाद: गैस कटर से एटीएम मशीन काटने वाले गैंग का भंडाफोड़, गैंग के तीन आरोपित गिरफ्तार।

Ajit Sinha

पुलिस के साथ शराब तस्करों की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक घायल, दूसरे को दबोचा, 50 पेटी शराब, तमंचा बरामद

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x