Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद में एक और मर्डर: मेरे नाबालिग बेटे को शराब पीला कर मत बिगड़ों कहने पर पिता को बदमाशों ने मार डाला।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:मेरे नाबालिग बेटे को शराब पीला कर मत बिगाड़ों कहने पर एक पिता की लगभग आधा दर्जन बदमाशों ने पीट पीट कर हत्या कर दी, ये सनसनीखेज वारदात इंद्रिरा कॉलोनी इलाके  में देर रात घटित हुई। मरने वाले पिता का नाम पप्पू , उम्र 49 साल हैं। इस मामले में सेक्टर -8 थाना में लगभग आधा दर्जन आरोपितों पर हत्या का केस दर्ज किया हैं। इस वारदात के मुख्य आरोपित को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया हैं, अरेस्ट आरोपित का नाम फिरोज हैं , जोकि इसी कॉलोनी का रहने वाला हैं , और पडोसी हैं। बचे हुए आरोपितों को पुलिस ने जल्द अरेस्ट किए जाने का दावा किया हैं। 

पुलिस प्रवक्ता बताते हैं कि ये  घटना रात 11:45 बजे की है। विष्णु और फिरोज शराब पीकर घर आ रहे थे तो विष्णु के पिता पप्पू सिंह ने फिरोज को उनके बेटे से दूर रहने की बात कही थी। इस बात पर नाराज होकर फिरोज उन्हें गाली देने लगा और देख लेने की धमकी देकर चला गया था और थोड़ी देर बाद अपने दोस्तों को बुलाकर लाया, जिस के नाम सूरज, सुनील उर्फ घोड़े, बंटी,भल्ला, और गोलू हैं। उस वक़्त मृतक पप्पू और उसका बड़ा बेटा यशवीर अपने घर के बाहर पुत्र विष्णु को समझा रहे थे कि फिरोज से दूर रहें, तेरे को गलत आदत सिखा रहा है और शराब पीना छोड़ दो, तभी आरोपित फिरोज अपने साथियों के साथ मिलकर पप्पू को पकड़ कर एक तरफ खींच लिया और धक्का देकर उसको गली में गिरा दिया।

और फिरोज के साथियों ने ईट पत्थर से चोटें मारी जिससे पप्पू बेहोश हो गया। परिजनों द्वारा छुड़ाने पर उनके साथ भी धक्का -मुक्की की, के  शोर मचाने पर मौके से फरार हो गए .परिजनों ने  पप्पू को जिले के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सभी आरोपित व मृतक पप्पू एक ही कॉलोनी के हैं और पड़ोसी हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपित  फिरोज को अरेस्ट  कर लिया गया है अन्य नामजद आरोपितों  की तलाश की जा रही है जिन्हें जल्द अरेस्ट किया जाएगा। 

Related posts

पीएम मोदी को चाहिए की हाथरस की बेटी के साथ अन्याय करने वाले यूपी के सीएम से इस्तीफा मांगें-कांग्रेस- वीडियो सुने।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच-30 का ओयो होटल में छापा, दो विदेशी लड़कियां सहित 12 लोगों को जुड़ा खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : खेल महाकुंभ आगामी 26 सितंबर से 3 अक्टूबर तक जिले में विभिन्न पूर्व निर्धारित स्थानों पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x