Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: पडोसी से हुए झगड़े का बदला लेने के लिए मां ने अपने बेटे की झूठी किडनेप होने की रची थी साजिश- पर्दाफाश

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा द्वारा थाना खेड़ी पुल में दर्ज हुए अपहरण के मामले का संज्ञान लेते हुए तुरंत कार्रवाई के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर- 85 प्रभारी जोगिंदर सिंह की टीम ने अपहरण के मामले का पर्दाफाश करते हुए लड़के को बरामद किया है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गुमशुदा लड़के रवि की मां मिथिलेश निवासी पुरानी चुंगी, ओल्ड फरीदाबाद ने गत 31 अक्टूबर 2022 को थाना खेड़ी पुल में अपने लड़के की अपहरण करने की झूठी शिकायत दी थी जिस पर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तुरंत लड़के  की तलाश शुरू कर दी थी।

मामले में संज्ञान लेते हुए उच्च अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 को दी थी। क्राइम ब्रांच टीम इंचार्ज ने तुरंत मामले में कार्रवाई के लिए सब इंस्पेक्टर  श्यामवीर नेतृत्व मे सहायक सब इंस्पेक्टर देवेंदर, हेड कांस्टेबल संदीप कुमार, विक्रम सिंह, सिपाही सिकन्दर कुमार की एक टीम गठित की। क्राइम ब्रांच टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए अपने गुप्त सूत्रों की सूचना तकनीकी माध्यम व सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से मामला संदिग्ध लगा पुलिस टीम ने लड़के का पता लगाया जिसको पलवल के रहीमपुर मार्ग से सकुशल बरामद कर लिया है।
 
लड़के ने भी शुरुआती पूछताछ में पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन पुलिस को संदेह होने पर लड़के ने बनाई योजना का जिक्र किया । विस्तृत पूछताछ करने पर लड़के के द्वारा योजना के बारे में बताया  जिसमें लड़का अपनी मां के साथ गांव बुढ़ेना किसी से मिलने गए थे रास्ते में योजना के अनुसार लड़के ने मोटरसाइकिल को साइड में गिरा कर ऑटो से बदरपुर बॉर्डर गया वहां से ओला बुक कर उत्तर प्रदेश के गाँव खुर्जा अपने किसी जानकार के पास चला गया था। लड़के की मां ने जिसकी झूठी अपहरण करने की सूचना  थाना खेड़ी पुल में नामजद आरोपी व अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया था। लड़के ने बताया कि पडोसी के साथ दिवाली पर झगड़ा हो गया था जिसका बदला लेने के लिए उसने इस वारदात को अंजाम दिया है।क्राइम ब्रांच टीम ने पूछताछ के बाद आरोपियों के खिलाफ आईपीसी 182 की धारा के तहत कार्रवाई  की है जिसमें 6 महीने की सजा का प्रावधान है। 

Related posts

हरियाणा में गैर-सरकारी अध्यक्षों, उपाध्यक्षों के लिए एकीकृत सेवा शर्तें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल के अंतर्गत फरीदाबाद में चलाया जायेगा व्यापक पौधारोपण अभियान

Ajit Sinha

ओल्ड फरीदाबाद मुख्य बाजार में मास्क नहीं पहने पर पुलिस कर्मी ने कर दी स्कूटी सवार लड़के की डंडे से जमकर पिटाई, देखें वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x