Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस और लुटेरों के बीच हुई मुठभेड़ गोली लगने से दो बदमाश घायल, एक फरार।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा; गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने अपराध पर लगाम लगाने के लिए जो मुहिम शुरू की है। उसमें एक बड़ी सफलता हासिल हुई, जब ग्रेटर नोएडा वेस्ट के कोतवाली बिसरख पुलिस और बाइक सवार लुटेरों के बीच में हुई मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल होने के बाद अरेस्ट कर लिए गए, घायल दोनों बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन बदमाशों का एक साथी मौके से फरार होने में सफल हो गया जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहा है। पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हिमांशु और मोहित को इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है, इनका एक साथी विकास मौके से फरार होने में सफल हो गया।

जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। सेंट्रल जोन की एडीसीपी ने बताया कि कोतवाली विषय क्षेत्र में 12 अक्टूबर को एक चैन लूट की घटना हुई तब से ही पुलिस इन लुटेरों की तलाश कर रही थी। पुलिस को इनपुट मिला था कि लुटेरे किसी वारदात को अंजाम देने के लिए बिसरख थाना क्षेत्र में आ रहे हैं, पुलिस ने इनपुट के आधार पर गश्त और वाहनों की चेकिंग शुरु कर दी। पुलिस डी मार्ट के पास चेकिंग कर रही थी तभी नीले रंग की अपाचे गाड़ी पर 3 लोग आते दिखाई दिए पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया लेकिन नहीं और मोटर साइकिल दौड़ा कर भागने का प्रयास करने लगे पुलिस ने बदमाशों का पीछा करना शुरू किया। इन बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करनी शुरू कर दी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में की गई फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई। दोनों बदमाश वही पर गिर पड़े जिन्हें पुलिस ने दौड़कर पकड़ लिया। जबकि एक बदमाश फरार हो गया।
 
सेंट्रल नोएडा के एडिशनल डीसीपी साद मियां खान ने बताया कि पुलिस ने पकड़े गए दोनों बदमाश मुजफ्फरनगर और मेरठ के रहने वाले हैं। फरार हुए बदमाश का नाम विकास है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। इनके कब्जे से मेरठ से लूटी हुई एक अपाचे मोटरसाइकिल तीन मोबाइल फोन और तमंचा कारतूस आदि बरामद किया है। दोनों बदमाशों पर आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। बाकी उनके आपराधिक इतिहास के बारे में अन्य जनपदों से जानकारी जुटाई जा रही है।

Related posts

दिल्ली-एनसीआर के बाजारों में सप्लाई के लिए जा रहा, 1150 किलो नकली पनीर को खाद्य सुरक्षा विभाग टीम ने पकड़ा, पनीर को किया नष्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद के महिला पुलिस थाना एनआईटी में प्रकृति-आधारित वर्षा जल संचयन मॉडल का उद्घाटन।

Ajit Sinha

कोविड होने के शक में एक युवती ने अपनी सहेली को घर से निकाला,  बेसुध अवस्था भटक युवती का इलाज लोगो ने कराया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x