Athrav – Online News Portal
नोएडा राष्ट्रीय व्यापार

वाटर वीक 2022 का उद्घाटन राष्ट्रपति करेंगी, राज्यपाल और सीएम भी उपस्थित होगे, प्रशासन ने किए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा: इंडिया एक्सपो मार्ट मैं आयोजित होने वाले वाटर वीक 2022 का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक नवंबर को करेंगी, इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपस्थित होंगे. कार्यक्रम में 2,000 से अधिक विदेशी प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं. इस को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं.यातायात को लेकर पुलिस विभाग ने एडवाइजरी भी जारी की है वीआईपी आगमन के समय पर कई स्थानों पर ट्रैफिक को रोका भी जाएगा। वाटर वीक 2002 के लिए एक्सपो मार्ट में तैयारियां चल रही है एक नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगी.

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंद बेन पटेल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहेंगे. वीआईपी और देश-विदेश से आने वाले दो हजार से ज्यादा मेहमानों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने व्यापक बंदोबस्त किए हैं. ग्रेटर नोएडा के डीसीपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि राष्ट्रपति की सुरक्षा के करीब पंद्रह सौ पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है जिनमें अर्ध सैनिक बल पीएससी, के अलावा आगरा और मेरठ ज़ोन के 5 ट्रैफिक इंस्पेक्टर,15 ट्रैफिक सबइंस्पेक्टर और 100 कांस्टेबल मांगे गए हैं। इसके अलावा यातायात को लेकर भी पूरा रूट मैप तैयार किया गया है कार्यक्रम पर 24 घंटे पहले एक्सपोर्ट के बाहर और भीतर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी जाएगी. देश-विदेश से आने वाले मेहमानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कड़े बंदोबस्त किए गए हैं. 

डीसीपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि अभिषेक वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम स्थल को तीन जोन में बांटा गया है। हर जोन में डीसीपी स्तर के अधिकारी कमांडर होंगे। एक्सपो मार्ट भीतर और बाहर चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं. पुलिस द्वारा एक कंट्रोल रूम के माध्यम से सीसीटीवी की मदद से पूरे इलाके पर निकाल निगरानी रखी जाएगी.पूरा कार्यक्रम स्थल कैमरे की निगाह में रहेगा . एक्सपो मार्ट में लगे फायर सिस्टम और उपकरणों की सही जांच पड़ताल की जा रही है,  फायर के एक-एक उपकरण को चेक किया जा रहा है.आयोजन के समय दमकल विभाग की गाड़ियां भी कार्य क्रम स्थल पर मौजूद रहेंगी.  इसके अलावा एक्सपो मार्ट में स्थित हेलीपैड के आसपास भी पुलिस फोर्स तैनात रहेगी हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक बने मंच तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी.

Related posts

नई दिल्ली : टेरर फंडिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकार ने हुर्रियत नेताओं की संपत्ति जब्त करने का फैसला किया है.

Ajit Sinha

लिफ्ट देकर लूटने वाले खूंखार गिरोह का पर्दाफाश, अर्टिगा कार और हथियारों के साथ 5 बदमाश पकड़े गए।

Ajit Sinha

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की सीधी भर्ती 2023 अभ्यर्थी बन पहुंचा, पीएससी की 36वीं वाहिनी का कांस्टेबल समेत चार पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x