Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कही बातें हम सभी के लिए हैं महत्वपूर्ण: कृष्ण पाल गुर्जर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:भारत सरकार के भारी उद्योग और ऊर्जा विभाग के केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज रविवार को सेक्टर-28 कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के उपलक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में चलाए जा रहे सेवा पखवाड़े के तहत सेक्टर- 28 में त्रिवेणी वृक्षारोपण किया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय को माल्यार्पण किया और पुष्पांजलि अर्पित की।

उन्होंने कहा कि आज सैकड़ों लोगों ने प्रधानमंत्री के बाद सुनी और उन्होंने सबसे पहले अपनी बात में चीतों का जिक्र किया। पीएम मोदी ने हाल ही में भारत आए चीतों के नामकरण को लेकर लोगों से सुझाव मांगे है। पीएम ने आगे कहा कि चीतों की निगरानी के लिए एक टास्क फोर्स बनी है, जो यह तय करेगी कि चीते यहां के माहौल में कितने घुल-मिल पाए हैं। इसी आधार पर कुछ महीने बाद कोई निर्णय लिया जाएगा। उसी के बाद लोग चीतों को देख पायेंगे। साथ ही पीएम ने 28 सितंबर को सर्जिकल स्ट्राइक की वर्षगांठ का भी जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि दिव्यांग बेटी जो सिंड्रोम बीमारी से पीड़ित थी और योगासन ने उसके जीवन में कितना बड़ा परिवर्तन किया है हमने आज कार्यक्रम के माध्यम से साक्षात देखा है। योगासन ने उसके जीवन को ही बदल के रख दिया है। बीपी, शुगर, सिंड्रोम और अच्छी-बुरी बीमारियों का इलाज योगासन से हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से अनेकों बातें कहीं और यह सारी बातें वह है जो लोगों के जीवन के प्रति दिन की दिनचर्या में काम आने वाली हैं। केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने आज अपने सेक्टर 28 स्थित कार्यालय पर हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया। जिसमे अनेकों लोगो ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखित पुस्तकों को भी प्रचार-प्रसार किया।

Related posts

चंडीगढ़ :पुलिस महानिदेशक बलजीत सिंह संधू ने बुधवार को 20 इंस्पेक्टरों सहित 38 पुलिस कर्मियों की तबादले किए हैं.लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने आज दो करोड़ की लागत से मीठे पानी के बूस्टर का किया उद्घाटन, उपलब्धियों का किया बखान।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा पुलिसकर्मियों को तनावमुक्त करने के उद्देश्य से परिवार के साथ भेज रही हैं हरिद्वार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x