Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

वीडियो देखें: डीसी विक्रम ने देर रात तक लिया शहर में जलभराव की स्थिति का जायजा, प्रत्येक डिस्पोजल को स्वयं किया चेक।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: गुरुवार को शहर में हुई भारी बरसात के पश्चात जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर हैं। डीसी विक्रम ने रात्रि 11:30 बजे एसडीएम फरीदाबाद परमजीत चहल व अन्य अधिकारियों के साथ शहर में पूरी स्थिति का स्वयं जायजा लिया। डीसी ने बरसाती पानी निकासी के पंपिंग सेट का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। जिन लोगों की गाड़ियां खराब हो गई थी उनसे भी डीसी विक्रम ने जानकारी ली और तुरंत मदद करवाई।

डीसी विक्रम ने गुरुवार देर रात सबसे पहले अजरौंदा चौक, नीलम चौक पर बने बूस्टिंग स्टेशन, सेक्टर 12- 15 का डिवाइडिंग रोड, सेक्टर 15 के बुस्टिंग स्टेशन और नेशनल हाईवे की सर्विस रोड के साथ बल्लभगढ़ तक जितने भी बुस्टिंग स्टेशन है उनका निरीक्षण किया। वहां पर कार्यरत कर्मचारियों की हौसला अफजाई भी की। इस दौरान उपायुक्त विक्रम ने जिला के सभी लोगों से अपील करते हुए कहा है कि यह एक तरह की आपदा है।

उन्होंने कहा कि आज एक ही दिन में 103 एमएम से अधिक बरसात पूरे जिले में दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि शहर में ड्रेन इस व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अतिरिक्त प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी मुख्य पॉइंट ऊपर एसडीएम नगर निगम के अधिकारी वह पुलिस के अधिकारियों के साथ साथ तकनीकी टीम में भी तैनात की गई हैं। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे स्थिति पूरी तरह से सामान्य हो रही है।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार को मौसम विभाग द्वारा एक बार फिर से भारी बरसात की चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में उन्होंने जिला के सभी निवासियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सभी अपने अपने घरों में रहे ताकि सड़कों पर यातायात कम हो और विभिन्न सरकारी एजेंसियों को सड़कों व ड्रेनेज की मरम्मत करने के लिए सुविधाएं मिल सकें।

Related posts

सड़क एवं परिवहन मंत्री भारत सरकार नितिन गडकरी से विधायक नीरज शर्मा ने दिल्ली पार्लियामेंट हाउस में की मुलाकात।

Ajit Sinha

भारत रत्न स्व.पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के 97वें जन्म दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में 100 यूनिट ब्लड एकत्रित किए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:शुभम अग्रवाल बोले, ग्रीन फील्ड में अपने बुजुर्ग पिता के लिए बना रहे घर और ऑफिस, लोग कर रहे है फोन करके ब्लैकमेल। ,

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x