Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: पत्नी को गोली मार कर मौत के मुंह में धकलने के आरोपित रिटायर्ड फौजी अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: पत्नी को देसी कट्टे से गोली मार कर गंभीर रूप से घायल करने के सनसनी खेज मामले में आरोपित रिटायर्ड फौजी को चांदपुर पुलिस चौकी की टीम ने अरेस्ट किया है। अरेस्ट किए गए आरोपित फौजी के नाम जितेंद्र, निवासी गांव शाहंजहा पुर , बल्लभगढ़, फरीदाबाद का रहने वाला हैं ,हाल सेक्टर -3 स्थित भगत कॉलोनी, फरीदाबाद में रहता था। ये आरोपित अभी वर्ष 2022 में फौज से रिटायर्ड  हुआ था। पुलिस ने इसके कब्जे से एक लाइसेंसी पिस्टल, दो मैगजीन, 6 जिंदा रौंद, मोबाईल फोन और वारदात में प्रयोग की स्विफ्ट कार बरामद की हैं।    

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते बताया कि अरेस्ट आरोपित जितेन्द्र बल्लभगढ़ के गांव शाहजहांपुर का रहने वाला है। आरोपित वर्तमान में बल्लभगढ़ सेक्टर-3 में भगत सिंह कॉलोनी में रहता है। आरोपित अभी वर्ष 2022 अप्रैल में फौज से रिटायर्ड हुआ था। आरोपित, पत्नी से विवाद के चलते पिछले 3 साल से अलग रहता था। आरोपित को दो लड़की है जो उसकी पत्नी के साथ शाहँजापुर गांव में ही रहती है।

आरोपित ने 21 अगस्त की रात करीब 1.30 बजे देसी कट्टे से हमला कर अपनी पत्नी को सिर व हाथ में गोली मार कर घायल कर दिया था। पीड़िता की शिकायत पर थाना छायंसा में अवैध हथियार से हमला कर जान से मारने की कोशिश की कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपित को पुलिस टीम ने चौकी के एरिया से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित से लाइसेंसी पिस्टल, दो मैगजीन, 6 जिंदा रौंद, मोबाईल फोन और वारदात में प्रयोग गाडी स्विफ्ट बरामद कर ली गई है। आरोपित से वारदात में प्रयोग देसी कट्टे की बरामदगी के लिए तथा मामले में पूछताछ के लिए 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपित को पूछताछ के बाद अदालत में पेश किया जाएगा।

Related posts

खुलासा: विधायक धमकी मामले मे अरेस्ट किए गए आरोपितों के खातों में पाकिस्तान से सीधे हवाला के जरिए भेजा जाता था पैसा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद -गुरुग्राम रोड स्थित पेट्रोल पम्प के पास चलती कंटेनर शार्ट -शर्किट के कारण लगी भयंकर आग,सारा सामान जल कर खाक 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: तहसीलों में अब भी सब कुछ गलत हो रहा है जहाँ गरीब धक्के ख़ा रहे हैं और मोटी रिश्वत देने वालों की रजिस्ट्रियां फ़टाफ़ट हो जाती हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x