Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

बिजली मीटर लगवाने के नाम पर 6500 रुपये की रिश्वत लेते बिजली बोर्ड का लाइनमैन रंगे हाथ गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ने उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के लाइनमैन को बिजली मीटर लगाने के नाम पर 6500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि रिश्वतखोरी के मामले में काबू किए गए लाइनमैन का नाम अतर सिंह ई है जो सोनीपत जिले में तैनात है। आरोपी लाइनमैन को गांव भदाना, सोनीपत निवासी राजेश की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी द्वारा सरकारी कार्य की एवज में पैसे मांगने पर शिकायतकर्ता ने ब्यूरो में दी शिकायत में बताया कि वह मजदूरी का काम करता है और उसने सेक्टर- 23 सोनीपत स्थित हाउसिंग बोर्ड में मकान में बिजली का मीटर लगवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर फीस जमा करवाई। इसके बावजूद मकान में बिजली मीटर लगवाने के लिए लाइनमैन ने 7000 रुपये मांगे। बाद में 6500 रुपये में बात हो गई।

प्रवक्ता ने बताया कि तथ्यों की जांच के बाद ट्रैप लगाकर आरोपी लाइनमैन को 6500 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू किया गया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Related posts

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता ने जिला के 4 अलग अलग स्थानों पर अवैध रूप से गैस भरने वालों पर मारा छापा

Ajit Sinha

नर्स की हत्या का किया खुलासा: आरोपित प्रेमी ने नर्स पर सगाई तोड़ने के लिए बनाया दबाव, नर्स के इनकार करने पर मार दी गोली।

Ajit Sinha

हरियाणा एसीबी ने कोऑपरेटिव सोसाइटी के इंस्पेक्टर रोशन लाल को ₹100000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x