Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

बिना लाइसेंस के हुक्का पिलाने वाले बार पर पुलिस और आबकारी विभाग का छापा, मालिक समेत तीन अरेस्ट

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग़्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा के अंसल मॉल में उस समय हड़कंप मच गई जब नॉलेजपार्क थाना पुलिस और आबकारी विभाग की टीम एक अवैध हुक्का बार पर छापेमारी करने के लिए पहुंची. पुलिस ने इस दौरान 25 लड़के-लड़कियों को भी बार से पकड़ा। हुक्का बार में पकडे गए लड़के लडकिया नशा कर रहे थे, अवैध रूप से यह हुक्का बार चलाया जा रहा था,जहाँ पर शराब भी पिलाई जा रही थी पुलिस ने छापेमारी दौरान बार के मालिक समेत तीन को गिरफ्तार किया. एक अन्य मालिक हिमांशु सहित इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

प्रदेश के सबसे हाई टेक शहर ग्रेटर नोएडा में नशा की लत युवाओं में तेजी से बढ़ रहा है, युवाओं को नशे के गर्त धकेल मोटी कमाई करने के लिए नशे के सौदागर अवैध रूप से हुक्का बार चला रहे है,जहाँ पर युवाओं नशा परोसा जाता है. ग्रेटर नोएडा के डीसीपी अभिषेक वर्मा ने बताया की नॉलेज पार्क थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी अंसल मॉल में अवैध हुक्का बार चलाया जा रहा है और शराब भी परोसी जाती है पुलिस अधिकारी व आबकारी निरीक्षक के द्वारा अंसल मॉल में स्थित लुसिफर बार एंड कैफे पर छापेमारी की गई. इस दौरान 25 युवक-युवतियां कैफे में पाए गए ।

जिनमें से काफी हुक्का भी पी रहे थे। पुलिस को देखते ही वहां भगदड़ मच गई लेकिन पुलिस ने वहां मौजूद युवक युवतियों व तीन अन्य लोगों को पकड़ लिया ।पुलिस ने मौके से हुक्के,अवैध हुक्के का मसाला,तम्बाकू ,कोयला व पांच बियर को बोतल बरामद हुई जोकि दिल्ली में बेचने के लिए अधिग्रहित थी। पुलिस ने बार मे मौजूद 25 युवक युवतियों को आगे से इस तरह का कार्य न करने की हिदायत देते हुए छोड़ दिया गया, पुलिस ने बार के मालिक निशांत भड़ाना, मैनेजर जितेंद्र यादव व एक कर्मचारियों को गिरफ्तार किया. एक अन्य मालिक हिमांशु सहित इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

पंचायत में झगड़ा करने, घर पर पथराव के साथ फायरिंग करके कातिलाना हमले के सनसनीखेज मामले के आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

बाल कटवाने के बाद पैसे मांगे तो दलित की हत्या कर दी, अब पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है , इन्हें मै न्याय दिलाएंगे-राहुल

Ajit Sinha

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाले मामले में बड़ा खुलासा:फर्जी फर्म/ कंपनियां बनाकर पैसा किया जा रहा था ट्रांसफर।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x