Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हरियाणा सरकार ने 31 लिपिकों (क्षेत्रीय) और 45 सेवादारों के ऑनलाइन स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा सरकार ने अभियोजन विभाग के 31 लिपिकों (क्षेत्रीय) और 45 सेवादारों (मुख्यालय एवं क्षेत्रीय) के ऑनलाइन स्थानांतरण आदेश जारी किए हंै।न्याय प्रशासन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन प्रसाद ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सिविल सचिवालय स्थित एनआईसी के नॉलेज सेंटर से इन 31 लिपिकों (क्षेत्रीय) और 45 सेवादारों (मुख्यालय एवं क्षेत्रीय) के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए।

इस अवसर पर अभियोजन (सामान्य) के निदेशक संजय हुड्डा भी उपस्थित रहे।प्रसाद ने बताया कि अभियोजन विभाग के लिपिकों (क्षेत्रीय) और सेवादारों (मुख्यालय एवं क्षेत्रीय) के स्थानांतरण के लिए चलाया गया यह पहला ऑनलाइन स्थानांतरण अभियान है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ऑनलाइन स्थानांतरण नीति के अनुसार एनआईसी द्वारा विकसित किए गए ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से यह स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू की गई।

Related posts

पारदर्शिता, सरलता और तकनीक के संग आगे बढ़ता हरियाणा : विपुल गोयल

Ajit Sinha

चंडीगढ़: जेजेपी के संगठन में विस्तार, 22 पदाधिकारी किए नियुक्त

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने आज 25000 रूपए के ईनामी मोस्टवांटेड अपराधी व उसके साथी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया हैं। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x