Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हर तिरंगा अभियान के तहत देश में 30 करोड़ से ज्यादा लोग अपने प्रतिष्ठानों पर फहराएंगें तिरंगा- राजकुमार चाहर।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फिरोजपुर झिरका:भाजपा के किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद एवं हर घर तिरंगा अभियान के हरियाणा प्रदेश प्रभारी राजकुमार चाहर ने पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी कोठी चौक से फिरोजपुर झिरका में स्थित शहीदी मीनार तक ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली। शहीद स्मारक पर पहुंचकर सभी भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शहीदों को भावांजलि दी। विशेष बात यह है कि इस ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा में हिंदू-मुस्लिम सभी शामिल हुए और साम्प्रदायिक सौहार्द का परिचय दिया।

पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजकुमार चाहर ने कहा  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ देश को आगे ले जाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा देश तेजी से बदल रहा है। देश के आकांक्षी जिलों में मेवात कभी 112 पायदान पर था। लेकिन आज टाप टैन में शामिल है। यहीं से ही पता लग सकता है कि केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार किस तरह से सबको साथ लेकर विकास कर रही है।

किसान र्मोचा के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह मांढी ने कहा केंद्र एवं प्रदेश सरकार सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का देश के अंतिम वंचित व्यक्ति तक पहुचा रही है। हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा की बेहतरीन विदेश नीति के चलते आज संपूर्ण विश्व में भारत का डंका बज रहा है। उन्होंने कहा हर घर तिरंगा अभियान के तहत देश में 20 करोड़ घरों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। लेकिन जिस तरह से लोगों में उत्साह है और देश के लोग इस अभियान को महोत्सव की तरह मना रहे हैं उससे लगता है कि 30 करोड़ से ज्यादा लोग अपने घरों पर तिरंगा फहराएंगें। तिरंगा यात्रा के दौरान देश भक्ति के गीतों पर हाथों में तिरंगा लेकर नाचते युवाओं को जोश देखते ही बन रहा था। इस ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा का जगह-जगह पर लोगों  ने भव्य स्वागत किया।

मेवात आने पर  वे  छह से ज्यादा  कार्यक्रमों में शामिल हुए। सनातन वाटिका में फिरोजपुर झिरका के प्रबुद्ध लोगों के साथ मीटिंग की। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जाकिर हुसैन, किसान मोर्चा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश मान, महामंत्री डा. शंभू कुमार, कोषाध्यक्ष रामपाल यादव, सहकोषाध्यक्ष विपुल त्यागी, प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह मांढी,

जिलाध्यक्ष नूंह नरेंद्र पटेल, प्रदेश आईटी एंव सोशल मीडिया प्रमुख विजय कुमार यादव , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बेगराज यादव  नगरपालिका चेयरमैन मनीष जैन,  प्रदेश उपाध्यक्ष अतर सिंह, प्रदेश मंत्री तकबीर सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनीष गोयल, एजाज, तेजपाल, ताहिर, जिला प्रभारी शमशेर छिल्लर, जिलाध्यक्ष रमेश मानूवास, शिवा सोनी, इमरान खान, आमिर खान, ईमरान खान,शिव कुमार, विस्तारक राजेश, इन्दर,अल्ताफ हुसैन,आलम उर्फ मंडल, सुरिन्दर प्रताप आर्य, राजकुमार,एजाज खान, सहित भाजपा के काफी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

Related posts

जीआरपी और कमांडो विंग में तैनात 49 पुलिसकर्मियों को तुरंत प्रभाव से मिला पदोन्नति का तोहफा

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस के सीआईडी प्रमुख व एडीजीपी सौरभ सिंह राष्ट्रपति पुलिस पदक से होंगे सम्मानित तथा 8 अन्य को मिलेगा पुलिस पदक।

Ajit Sinha

चंडीगढ़: तस्करी कर लाया जा रहा 814 किलो डोडा पोस्त बरामद

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x