Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: उपायुक्त यशपाल ने लिया अमृता अस्पताल में कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: उपायुक्त यशपाल यादव ने शनिवार को अमृता अस्पताल में पहुंचकर 24 अगस्त को आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने हेलीपैड, वीवीआईपी रूट, पंडाल सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों से बात की और जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। उनके साथ अतिरिक्त उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा, एसडीएम फरीदाबाद परमजीत चहल व सीटीएम नसीब कुमार सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।           

उस दौरान उपायुक्त यशपाल ने मथुरा रोड स्थित बड़खल चौक से अपना दौरा शुरू किया। यहां उन्होंने निर्देश दिए कि सड़क के सौंदर्यीकरण का कार्य जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि सड़क पर किसी भी तरह का अवैध अतिक्रमण नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही रेलिंग, रंग रोगन सहित पौधरोपण के सभी कार्य भी समय से पूरे किए जाएं। इसके बाद वह पूरी सड़क का निरीक्षण करते हुए अमृता अस्पताल पहुंचे।

यहां उन्होंने बताया कि अमृता अस्पताल के साथ लगते खेतों में ही हेलीपैड बनाया जाएगा। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समय में यह कार्य पूरा करने के लिए कहा। इसके अलावा उन्होंने मुख्य कार्यक्रम स्थल तक आने के लिए रैंप व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर अमृता अस्पताल के संचालकों व अधिकारियों से बातचीत की।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने दुर्गा शक्ति हेल्पलाइन के साथ हरियाणा 112 के एकीकरण की शुरुआत की।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच-30 ने आज दो बिल्डर चचेरे भाइयों को नॉएडा से गिरफ्तार किया हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: नगर निगम कमिश्नर यशपाल यादव ने अवैध पानी, सीवर जुड़े कनेक्शनों को काटने के दिए आदेश।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x