Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:हरियाणा पुलिस के 4 अधिकारी केंद्रीय गृह मंत्री पदक से अलंकृत

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस के चार कर्मियों को वर्ष 2022 में अपराध से जुडे़ मामलों की जांच में उच्च पेशेवर मानको को बनाए रखने हुए ‘‘जांच में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक‘‘ से अलंकृत करने के लिए चुना गया है। सम्मानित होने वालों में एक महिला पुलिस अधिकारी भी शामिल है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतिष्ठित पदक से सम्मानित होने वाले देशभर के 151 पुलिसकर्मियों में हरियाणा पुलिस के इंस्पेक्टर श्री बसंत कुमार, सब इंस्पेक्टर श्रीमती सुमन देवी, सब इंस्पेक्टर श्री योगेश कुमार और हेड कांस्टेबल श्री गोपाल चंद शामिल हैं।

डीजीपी ने दी बधाई

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), हरियाणा, प्रशांत कुमार अग्रवाल ने केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जांच में उत्कृष्टता के लिए चयनित हरियाणा पुलिस के चारों कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि जांच में उत्कृष्टता के लिए केन्द्र द्वारा हमारे अधिकारियों व जवानों को सम्मानित किया जाना समस्त हरियाणा पुलिस बल के लिए गौरव का क्षण है।



अग्रवाल ने चयनित चारों पुलिस कर्मियों को प्रोत्साहित करते हुए भविष्य में और अधिक सफलता की कामना भी की। उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठित पदक से अलंकृत पुलिस अधिकारियों द्वारा जांच के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देते हुए सांइटिफिक इन्वेस्टीगेशन के माध्यम से वारदातों को सुलझाया गया।

उल्लेखनीय है कि अपराध की जांच में उच्च पेशेवर मानकों को बढ़ावा देने और जांच अधिकारियों द्वारा जांच में इस तरह की उत्कृष्टता को मान्यता देने के उद्देश्य से केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा 2018 में इस पदक काी स्थापना की गई थी।

Related posts

पूर्व सरपंच के घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग करके 4 लोगों को मौत के घाट उतारने का मास्टरमाइंड मुठभेड़ के बाद अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सीएम फ्लाइंग की टीम ने बिना डिग्री की चलाए जा रहे साक्षी क्लीनिक में की छापेमारी, फर्जी डॉक्टर पर कराया केस दर्ज

Ajit Sinha

3 बदमाशों को 2 पिस्टल , 1 देशी कट्टा , 7 जिंदा कारतूस सहित अपराध शाखा -17, गुरुग्राम की टीम ने धर दबोचा, 20 मुकदमें दर्ज है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x