Athrav – Online News Portal
हरियाणा

परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा ने नियमों की अवहेलना करने वाले निजी बिल्डरों के खिलाफ करें कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चण्डीगढ: हरियाणा के परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने सोनीपत के लघु सचिवालय में आयोजित जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक में निजी बिल्डरों के खिलाफ आने वाली शिकायतों पर कड़ा संज्ञान लेते हुए कि निजी बिल्डर नियमों की पूर्ण अनुपालना करते हुए लोगों को मूल सुविधाएं उपलब्ध करवायें, अन्यथा उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सोनीपत पार्श्वनाथ सिटी की आरडब्ल्यूए व टीडीआई एस्पेनिया की आरडब्ल्यूए ने बिजली-पानी इत्यादि सुविधाओं को लेकर शिकायत दी। इन शिकायतों पर परिवहन मंत्री ने डीटीपी को निर्देश दिए कि वे बिल्डर से इन समस्याओं का तुरंत समाधान करवायें। बैठक में अवैध खनन को लेकर परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने सख्त हिदायत दी कि अवैध खनन किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

परिवहन मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि खनन के मामले में अवैध गतिविधियों पर भाजपा सरकार ने रोक लगाई है। खनन से मिलने वाले राजस्व में उल्लेखनीय रूप से वृद्धि हुई है। तावडू में डीएसपी की हत्या पर उन्होंने कहा कि हमारे अधिकारी का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने डीएसपी को शहीद का दर्जा देते हुए एक करोड़ रुपये की सहायता राशि व एक नौकरी देने की घोषणा की है।

Related posts

हरियाणा में पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति (पीएमएस) योजना करोड़ों के घोटाला के संबंध में एक केस दर्ज किया गया है: डा. के.पी सिंह

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: जमानत दिलवाने की एवज में 7,000 रुपये की रिश्वत लेता सब-इंस्पेक्टर रंगे हाथ अरेस्ट।

Ajit Sinha

करनाल में बसताड़ा टोल प्लाजा घटना की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के लिए जांच आयोग नियुक्त, एक महीने में रिपोर्ट देंगें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x