Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप के चोरी की ताबड़तोड़ वारदातों के बाद एक्शन में आई पुलिस ने मुठभेड़ के बाद -अरेस्ट

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा:कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस और कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप के चोरी करने वाले बदमाश के बीच हुई देर रात हुई मुठभेड़ के बाद पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उसे पुलिस ने इलाज के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक स्कूटी, 4 बैग मिले है. जिसमें 5 लैपटॉप , तमंचा कारतूस और शीशा तोड़ने के उपकरण, 16,000 हजार रुपये कैश बरामद किया है. 

एक दिन में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से हुई लैपटॉप चोरी की चार वारदातों जिनमें ब्रह्मपुत्र मार्केट से समर्थ गुप्ता, सेक्टर-100 में कनिका नारायण , सेक्टर- 76 में दिवाकर मोटवानी की कार का शीशा तोड़कर के लैपटॉप चोरी की वारदातों के बाद एक्शन में आई पुलिस ने जगह-जगह नाका लगाकर वाहनों की जांच कर रही थी. एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि सेक्टर- 101 मेट्रो स्टेशन के पास कोतवाली-113 पुलिस टीम वाहनों की जांच कर रही थी. इसी दौरान एक संदिग्ध जो स्कूटी पर जा रहा था उसे रोकने की कोशिश की तो  युवक अपनी स्कूटी को मोड़ कर सिक्का बिल्डर के प्रोजेक्ट की  तरफ भागा। पुलिस ने जब पीछा किया तो उसने फायरिंग कर दी. पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगने से वह गिर पड़ा पुलिस ने उसे फौरन दबोच लिया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है.

एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि युवक की पहचान बी गंगेश, निवासी मदनगीर, दिल्ली के रूप में हुई है. उसके कब्जे एक स्कूटी, 4 बैग मिले है. जिसमें 5 लैपटॉप, तमंचा कारतूस और शीशा तोड़ने के उपकरण, 16,000 हजार रुपये कैश बरामद किया है. वी गंगेश मदनगीर, दिल्ली के रहने वाला हैं और शातिर किस्म का चोर और लुटेरा हैं यह कई चोरी की वारदातों को भी अंजाम दे चुका हैं। बदमाश वी गंगेश साउथ इंडिया के रहने वाले ये ट्राइबल जाति का हैं, लेकिन इनकी भाषा तमिल, तेलगु या कन्नड़ नहीं है। ये बदमाश काम तो चोरी का करते हैं और गिरोह को डेरा के नाम से पुकारते हैं। दिल्ली के मदनगीर में इन बदमाशों के करीब 100 डेरे हैं और हर डेरे में 5-6 सदस्य हैं। ये गिरोह अब तक कई हजार चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

Related posts

फरीदाबाद: अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ के छात्र की हत्या के सनसनीखेज मामले में 3 आरोपित पकड़े गए, पूछताछ जारी….

Ajit Sinha

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो ने 40 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते एएसआई राम अवतार को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

फोन चोरी करने पर पकड़े जाने पर माफी मंगवाने की रंजिश के चलते 7 वर्षीय बच्चे पर कैंची से किए 18 वार कर, की हत्या,नाबालिग अरेस्ट।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x