Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

ऑटो ड्राइवर की हत्या के 3 आरोपितों को दिल्ली पुलिस ने फरीदाबाद से किया अरेस्ट,यात्रियों लेकर हुआ था झगड़ा ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: यात्रियों को लेकर दो ऑटो ड्राइवरों के बीच हुई बहस के चलते एक पक्ष के 3 लड़कों ने दूसरे पक्ष के ऑटो ड्राईवर की पहले देशी कट्टे से गोली मारी और इसके बाद चाकू से गोद कर उसकी हत्या कर दी। ये सनसनीखेज वारदात को गत 27 मई 2022 को अंजाम दिया गया था। इससे 4 -5 दिन पूर्व यात्रियों को लेकर दोनों ऑटो ड्राईवरों के बीच तगड़ी बहस हुई थी। मरने वाले ड्राइवर का नाम संगम हैं। पुलिस ने हत्या के तीनों आरोपितों को फरीदाबाद, हरियाणा से अरेस्ट किया हैं।

इसके कब्जे से पुलिस वारदात में इस्तेमाल की गई 1 देशी कट्टा, 1 चाक़ू व वारदात के समय पहने हुए कपडे बरामद किए गए हैं। अरेस्ट आरोपित के नाम मोहम्मद बिलाल , जमीद अंसारी व एक नाबालिग लड़का हैं। ये मुकदमा थाना संगम विहार, दिल्ली में मुकदमा नंबर -310 / 2022 , भारतीय दंड संहिता की धारा 302 व 34 आईपीसी, दिनांक 27 मई 2022 को दर्ज की गई हैं।

Related posts

एक मशहूर कंपनी के डायरेक्टर ने बैठक में अपने साथी डायरेक्टरों को मारी गोली, गोली लगने से दो डयरेक्टरों की मौत, एक गंभीर

Ajit Sinha

मकान मालिक ने अवैध संबंध के चलते अपने पुत्र वधु, सहित पांच लोगों की तेजधार हथियार से हत्या कर दी।

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 39 वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला-2019 में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में शिरकत की। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x