Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

पलवल अपराध शाखा की टीम ने आज पवन हत्याकांड के 3 आरोपितों को 24 घंटों के अंदर ही मुठभेड़ के बाद किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
अपराध शाखा , पलवल की टीम ने आज पवन हत्याकांड के तीन आरोपितों को 24 घंटों के अंदर ही मुठभेड़ के बाद तीनों बदमाशों को अरेस्ट किया हैं। पुलिस ने इनके कब्जे पिस्टल व एक देशी कट्टा व दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। ये खुलासा आज पुलिस कप्तान राजेश दुग्गल ने आयोजित प्रेस वार्ता में किए हैं। मुठभेड़ के दौरान इन अपराधियों को पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैरों में गोली लगी हैं।

पुलिस कप्तान  राजेश दुग्गल  ने आज जानकारी देते हुए बताया कि गत 26 मई 2022 को गांव जनौली में पवन, निवासी फतेहपुर बिल्लौच की रास्ता रोककर एवं अपहरण करके हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में मृतक पवन के भाई सागर की शिकायत पर मुकदमा नंबर – 228, दिनांक 27 मई 2022, भारतीय दंड संहिता की  धारा 147, 148, 285, 302, 341, 364 व 25/54/59 शस्त्र अधिनियम के तहत थाना गदपुरी में दर्ज किया गया। जो आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी लिए  प्रभारी अपराध शाखा विश्व गौरव को निर्देश दिए गए  थे।

जिस पर अपराध शाखा . पलवल प्रभारी  विश्व गौरव को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि पवन हत्याकांड में शामिल तीन आरोपी गाँव जनौली के जंगल में एक ट्यूबवेल पर अवैध हथियार सहित बैठे हुए हैं। सूचना के आधार पर जैसे ही पुलिस पार्टी मौका पर पहुँची तो तीनों आरोपी खेतों में भागने लगे। जिन्हें पुलिस पार्टी द्वारा चेतावनी दी गई कि आप सभी को  पुलिस पार्टी ने चारों तरफ से घेर लिया है, आप आत्मसमर्पण कर दें। जिन्होंने चेतावनी की परवाह किए  बिना पुलिस पार्टी पर सीधा फायर कर दिया। जिस पर प्रभारी  विश्व गौरव व पुलिस पार्टी ने आत्मरक्षा में चार हवाई व एक आरोपियों के पैरो की तरफ फायर किया ।

कड़ी मशक्कत के उपरांत पुलिस पार्टी द्वारा आरोपी गौरव को अवैध पिस्टल देशी व एक जिंदा कारतूस सहित, आरोपी आकाश को एक कट्टा देशी व जिंदा रौंद तथा आरोपी विजय निवासी गांव जनौली थाना गद पुरी को पकड़ लिया गया। अवैध हथियार को कब्जे में लेकर पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने के आरोप में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा नंबर – 229 दिनांक 27.05.2022, भारतीय दंड संहिता की  धारा 332, 353,186,307 व शस्त्र अधिनियम, थाना गदपुरी मे अलग से केस दर्ज  किया गया।पुलिस कप्तान का कहना कि मृतक पवन एवं मुख्य आरोपी गौरव भूमि अपराधिक प्रवृत्ति के है। मृतक पवन पर 28 मुकदमे  लूट, डकैती, फिरौती, हत्या आदि के दर्ज है वही मुख्य आरोपी गौरव के विरूद्ध भी एक दर्जन से अधिक लूट, हत्या, डकैती, फिरौती आदि संगीन मामले दर्ज है। आरोपियों से अन्य वारदातों का खुलासा होने की भी संभावना है इन्हें पुलिस  रिमांड पर लिया जाएगा। उन्होनें आयोजित प्रेस वार्ता में घोषणा की इन अपराधियों को पकड़ने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशंसा पत्र व नगद इनाम दिया जाएगा 

Related posts

फरीदाबाद: बीती रात सड़क हादसे में घायल दो व्यक्तियों को दुर्गा शक्ति पुलिस टीम ने पहुंचाया अस्पताल, उनके परिजनों को किया सूचित।

Ajit Sinha

कुत्ते की जान बचाने वाले राजकीय रेलवे पुलिस के सिपाही चंद्रपाल पर एक संस्था ने 2.7 मिनट की रेस्क्यू बनाई मूवी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: श्रेष्ठ कार्य के लिए जीवन समर्पित करना सीखें: धनखड़

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x