Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

कर्मचारियों के त्रिवार्षिक चुनाव में सबडिवीजन नम्बर-तीन के प्रधान बने अशोक लाम्बा तो राकेश तलवार बने सचिव ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: आज हरियाणा कर्मचारी महासंघ से जुड़ी बिजली कर्मचारियों की हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन के त्रिवार्षिक कर्मचारी चुनावों की प्रक्रिया में आगामी वर्ष 2022-2025 के लिए  सेक्टर-23 सर्कल स्तिथ डिविजिन एनआईटी फरीदाबाद की सब डिविजिन नम्बर-तीन के प्रांगण में सर्कल के सचिव सन्तराम लाम्बा सहित बतौर चुनाव अधिकारी के रूप में मौजूद रहे एनआईटी फरीदाबाद यूनिट के प्रधान विनोद कुमार शर्मा व यूनिट के सचिव बृजपाल तँवर की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए गए ।

जिसमे बिजली दफ्तर से सभी स्टाफ मेम्बरान ने बिना किसी मतभेद के सर्वसम्मति से अपनी सब यूनिट बॉडी का चयन किया और अशोक लाम्बा को प्रधान, कुलदीप को उपप्रधान, राकेश तलवार को सचिव, रमेश कुमार को सहसचिव, दलीप सिंह को कैशियर, विकास कुमार को संगठनकर्ता नम्बर-एक, संजय कुमार को संगठनकर्ता नम्बर- दो एवम सोनू राठी को संगठनकर्ता नम्बर-तीन के पद पर एकमत होकर निर्विरोध चुना । पूरे सर्कल में अपनी एकता की मिसाल को हमेशा की भाँति दर्शाते हुए बिजली कर्मचारियों ने यह निर्विरोध चुनाव करवाए  ।

सब डिविजिन नंबर-तीन की सब यूनिट बॉडी के लिए  चुने गए  सभी नए पदाधिकारियों को सर्कल सचिव सन्तराम लांबा ने संगठन के प्रति गोपनीयता की शपथ दिलाई गई और आगामी तीन वर्ष के कार्यकाल में कर्मचारी हित में समर्पित रहकर भी जुझारू नवनियुक्त पदाधिकारी अपने एचएसईबी वर्कर यूनियन को मजबूती देने का काम करेंगे । चुनावी कार्यक्रम के इस मौके पर अशोक राठी, सोनू गोला, मुकेश शर्मा, हरि निवास, शौकीन खान, राजेश, कुलदीप, देशराज, मनोज, संदीप, हेमन्त आदि भारी संख्या बल में दफ्तर से बिजली कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Related posts

फरीदाबाद: को -ऑपरेटिव सोसाइटी के इंस्पेक्टर मुकेश व अमित 40000 रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथ एसीबी ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

पलवल ब्रेकिंग: के.जी.पी. पर टूव्हीलर, थ्रीव्हीलर व ट्रैक्टर वाहनों का चलाना है प्रतिबंधित : एसडीएम शशि वसुंधरा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: भगवान भास्कर मेरे देशवासियों को अपनी कृपा प्रदान करें – राजेश नागर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x