Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से 5 आईपीएस और 2 एचपीएस अधिकारियों के तबादले आदेश जारी किए है -पढ़े

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से 5 आईपीएस और 2 एचपीएस अधिकारियों के पदस्थापन एवं स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि स्थानांतरित आईपीएस में डॉ. अरुण सिंह, डीआईजी/एसवीबी (एच) को डीआईजी/एचपीए, मधुबन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसी प्रकार,  शिव चरण, डीआईजी/एचएपी, एमबीएन को डीआईजी/एचपीए मधुबन के अतिरिक्त प्रभार के साथ डीआईजी/एचएपी, मधुबन लगाया गया है।
 
सुरिंदर पाल सिंह, एआईजी/प्रोविजनिंग, हरियाणा, पंचकूला को डीसीपी, पंचकूला लगाया गया है.मोहित हांडा, डीसीपी, पंचकूला को एसपी यमुनानगर लगाया गया है। कमलदीप गोयल, एसपी यमुनानगर को एआईजी/प्रोविजनिंग, हरियाणा, पंचकूला लगाया गया है.

एचपीएस अधिकारी  धर्मबीर सिंह, कमांडेंट द्वितीय आईआरबी, भोंडसी को एसपी/आरटीसी, भोंडसी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। बलजिंदर सिंह, एसपी/पीटीसी सुनारिया, रोहतक को थर्ड आईआरबी सुनारिया के कमांडेंट का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Related posts

सीएम नायब सैनी ने की घोषणा, चावल की डिलीवरी अवधि और बोनस राशि की अवधि 15 मार्च से बढ़ाकर 30 जून 2025 की गई

Ajit Sinha

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेंट्रल ने आज चोरी के वाहनों से छीना झपटी करने वाले तीन झपटमारों को गिरफ्तार किए हैं ,काफी सामान बरामद की हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: सूरजकुंड मेला परिसर में आपदा प्रबंधन विभाग ने की मॉकड्रिल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x