Athrav – Online News Portal
नोएडा

अम्रपाली सफायर की मार्किट में लगी भीषण आग कई दुकानें जलकर हुई खाक।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के सेक्टर 45 स्थित आम्रपाली सफायर की मार्केट के बेसमेंट में बनी दुकानों में आज सुबह अचानक भयंकर आग गई, और देखते ही देखते आग ने पूरी मार्केट को अपनी चपेट में ले लिया. आग लगने से इलाके में अफरा- तफरी का माहौल पैदा हो गया. लोगों ने इसकी सूचना थाना- 39 पुलिस और फायर विभाग को दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. लेकिन मार्केट पूरी तरह चलकर खाक हो गई जिसमें करोड़ों का नुकसान हुआ है. आग कैसे लगी है अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन प्रारंभिक जांच में शार्ट सर्किट की वजह से मार्केट में आग लगने की बात सामने आ रही है. 

आग की तेज लपटों के बीच में घिरा यह नोएडा के सेक्टर-46 स्थित गोल्फ सिटी सोसाइटी का मार्केट है. जहां आज सुबह अचानक आग लग गई और आग ने देखते- देखते पूरे मार्केट को अपनी चपेट  में ले लिया. यहां मौजूद लोगों ने पहले तो आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन बढ़ती आग को देख कर इसकी सूचना थाना 39 पुलिस और फायर विभाग को दी.

फायर विभाग की आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाना शुरू किया और भारी  मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक मार्केट पूरी तरह जलकर खाक हो गई जिसमें करोड़ों का नुकसान हुआ है.सीएफ़ओ अरुण कुमार का कहना है, कि आज तड़के सुबह करीब साढ़े 4 बजे फायर विभाग को आग लगने की सूचना मिली तो तीन दमकल की गाडियों व कर्मचारियों ने पंहुचकर करीब एक घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है. आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। आग लगने से हुए नुक्सान का आकलन किया जा रहा है.

Related posts

मोबाइल टावर से कीमती उपकरण चुराने वाले गैंग और पुलिस के बीच मुठभेड़, दो घायल, तीन गिरफ्तार

Ajit Sinha

कैब सफर अब खतरनाक और खौफनाक होता जा रहा है, कैब में खौफनाक पल का वीडियो वायरल होने पुलिस ने किया ड्राइवर को अरेस्ट।

Ajit Sinha

रोड़वेज से बस के गायब होने की अजब दास्तान, सिक्योरिटी मनी न मिलने पर पूर्व संविदा कर्म ड्राइवर ने चोरी की थी बस-अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x