Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : सावित्री पॉलीटेकनिक फॉर वूमेन में जूनियर्स छात्राओ ने दी अपने सीनियर्स को भावभीनी विदाई।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद : नेहरू ग्रांऊड स्थित सावित्री पॉलीटेकनिक फॉर वूमेन में रविवार को छात्राओ की  विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे पॉलीटेकनिक की जूनियर्स द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर विदाई पार्टी दी गई।  जिसमे ब्यूटी पार्लर, टिचर टैंनिग,फैशन डिजाईनिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट,ड्रेस डिजाईनिंग,कंप्यूटर कोर्सो को पूरा कर चुकी छात्राओं को विदाई दी गई। कार्यक्रम में छात्राओ ने रंग-बिरंगे परिधानों में मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया,जिसमें उन्होंने गिद्दा, भंगड़ा, हरियाणवीं, राजस्थानी व वेस्टर्न डांस प्रस्तुत करके खूब वाहवाही लूटी। इस अवसर पर संस्थान के चैयरमेन  एस. एन. दुग्गल ने छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि आप संस्थान द्वारा सीखाए गए ज्ञान का प्रयोग बेहतर नौकरी प्राप्ति हेतु करें और सफलता प्राप्त करके इस संस्थान और अपने माता-पिता का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि  इस पॉलीटेकनिक  की दहलीज पर खड़े होकर पीछे की ओर मुड़ कर मत देखना। आगे की ओर देखते हुए और आगे बढ़ते हुए संसार को देखना,  सफलता आपके कदम चूमेगी। इस अवसर पर पर पॉलीटेकनिक की प्रिंसिपल कमलेश शाह ने  कहा कि हमारे पॉलीटेकनिक की छात्राएं आज संस्थान से सीख कर अपने पैरो पर खड़ी होने जा रही है यह हमारे लिए बड़ी ख़ुशी का दिन है। उन्होंने कहा कि  यह सत्य है कि हमने आप सभी को शिक्षित किया है हालांकि, यह भी सत्य है कि,हमने भी आप सभी से बहुत कुछ सीखा है। पॉलीटेकनिक से जो छात्राए कोर्स करकर अच्छे मुकाम पर  पहुंच गई है उन्होंने भी अपना एक्सपीरयंस शेयर किया। अंत में प्रिंसिपल कमलेश शाह ने छात्राओ को मोमेंटो और स्मृति चिह्न देकर उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related posts

फरीदाबाद : योगा के राष्टीय स्तर के खिलाडी व बीए की छात्रा के साथ पिस्टल की नोंक पर किया जबरन बलात्कार, मुकदमा दर्ज।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने स्टेट विजिलेंस ब्यूरों को रिकार्ड उपलब्ध करवाकर जांच में पूर्ण सहयोग करने के सभी विभागों को दिए निर्देश। 

Ajit Sinha

एसीबी ने हैफेड के जीएम सहित अकाउंटेंट व मैनेजर को कुल 4 लाख 60000 और सब इंस्पेक्टर को 10000 रुपए रिश्वत लेते पकड़ा हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x