Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

पुलिस कमिश्नर श्रीमती कला रामचंद्रम ने आज 12 इंस्पेक्टरों सहित 14 पुलिस कर्मियों को इधर से उधर किए हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: आज पुलिस श्रीमती आयुक्त कला रामचंद्रम ने आज तुरंत प्रभाव से 12 इंस्पेक्टरों सहित 14 पुलिस कर्मचारियों को इधर से उधर किए हैं। इसमें कई थानों के एसएचओ जिसमें महिला इंस्पेक्टर भी शामिल हैं।

पुलिस आयुक्त श्रीमती कला रामचंद्रम द्वारा जारी किए गए स्थानांतरण आदेश के अनुसार इंस्पेक्टर देवेंद्र को पुलिस लाइन से एसएचओ भोंडसी, रोहतक से बदलकर आए इंस्पेक्टर राजेन्द्र को एसएचओ खेड़की दौला, पदोन्नत हुए इंस्पेक्टर सुभाष को एसएचओ आईएमटी मानेसर, महिला निरीक्षक पूनम को महिला थाना मानेसर से बदलकर एसएचओ थाना सुशांत लोक, निरीक्षक जसवीर को पुलिस आयुक्त का प्रवाचक (Reader) लगाया गया है।

इसी प्रकार महिला निरीक्षक आरती को एसएचओ महिला थाना मानेसर, निरीक्षक सतेंदर को एसएचओ ट्रैफिक-2, निरीक्षक रामफल को प्रभारी कंट्रोल रूम, निरीक्षक सुन्दर पाल को थाना साईबर अपराध, निरीक्षक संजीव को TI West-IV, निरीक्षक अजय को ट्रैफिक हेडक्वार्टर, निरीक्षक जितेन्द्र को पुलिस लाईन, सब इंस्पेक्टर रविन्द्र को प्रवाचक संयुक्त पुलिस आयुक्त तथा सब इंस्पेक्टर नरेश को प्रभारी सीआरओ शाखा, गुरुग्राम में स्थानांतरित करके तैनात किया गया।

Related posts

नेताओं द्वारा भाजपा-जजपा छोड़कर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस में हुए शामिल, सिलसिला जारी

Ajit Sinha

गुरुग्राम ब्रेकिंग: हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने किया भौंडसी जेल परिसर का निरीक्षण।

Ajit Sinha

पत्नी से मिलने के लिए किया उसके पड़ोसी के 10 वर्षीय बच्चे का अपहरण, बच्चा सकुशल बरामद ,आरोपित पति पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x