Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

आईएएस बनने के लिए बैंक से असिस्टेंट मैनेजर के पद को छोड़ा, जब उम्मीद टूटी तो, 26 मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली।

अरविन्द उत्तम रिपोर्ट
महिला दिवस को महिला सशक्तिकरण के रूप में मनाया जाता है लेकिन इस दिन एक युवती ने अपने सपनों के बिखरने से इतनी आहत हुई कि उसने 26 मंजिल से कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है

उसका सपना था आईएएस ऑफिसर बनना और बुलंदियों को छूना इसके लिए उसने अपनी बैंक के असिस्टेंट पद की नौकरी से भी रिजाइन कर दिया और अपनी पूरी मेहनत आईएएस की तैयारी में झोंक दी लेकिन आईएएस की परीक्षा में असफल रहने पर मानो उसकी उम्मीदों की डोर टूट गई और मानसिक अवसाद के कारण उसने 26 मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी.एडीसीपी नोएडा रणविजय सिंह ने बताया कि मंगलवार को नोएडा के थाना सेक्टर- 39 क्षेत्र में खुदकुशी का एक और केस सामने आया है 31 वर्षीय निकिता सिंह पुत्री राजेश सिंह निवासी फ्लैट -9261 फ्लोर-26, एटीएस वन हेमलेट, सेक्टर-104, नोएडा में अपने परिजनों के साथ रहती थी. जानकारी के मुताबिक युवती आईएएस परीक्षा की तैयारी कर रही थी, जिसकी परीक्षा में पास न होने के कारण वो मानसिक तनाव में रहती थी. आईएएस परीक्षा की तैयारी करने के लिए उसने बैंक में असिस्टेंट मैनेजर की नौकरी से इस्तीफा दे दिया था.मंगलवार को थाना सेक्टर-39 पर सूचना प्राप्त हुई की सेक्टर-104 में एक युवती जिसकी उम्र करीब 31 वर्ष है, उसने अपने फ्लैट से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. जिसकी पहचान निकिता सिंह के रूप में हुई और उसका शव सोसाइटी में नीचे जमीन पर पड़ा है. सूचना पाकर थाना सेक्टर-39 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अन्य वैधानिक कार्यवाही की जा रही है

Related posts

खोए/चुराए गए मोबाइल फोन सही मालिकों को लौटाए गए • नेक काम करने वालों को एलजी दिल्ली द्वार सम्मानित किया गया

Ajit Sinha

कांवड़ यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए तकनीक का सहारा, कैमरे लगाए गए, ड्रोन और गूगल मैप का भी इस्तेमाल

Ajit Sinha

फ़रीदाबाद: लापता 22 वर्षीय लड़की की गला दबा कर ह्त्या करने के आरोपित सुरक्षा गार्ड सिंहराज को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x