Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

ब्रेकिंग न्यूज़: दिल्ली- एनसीआर के लोगों के लिए खुशखबरी, 15 दिनों के भीतर शुरू हो जाएगा आश्रम अंडरपास

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट  नई दिल्ली:
दिल्ली- एनसीआर के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। आश्रम चौक पर चल रहे अंडरपास का निर्माण कार्य अब अपने अंतिम चरण में है जो 15 दिनों के भीतर पूरा हो जाएगा और यह अंडरपास 22 मार्च से ट्रैफिक के लिए खोल दिया जाएगा।  सोमवार को उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ अंडरपास के निर्माण कार्यों का जायजा लिया।  इसके साथ-साथ उपमुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन आश्रम फ्लाईओवर व प्रगति मैदान के पास बन रहे अंडरपास के निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की। 

इस मौके पर सिसोदिया ने कहा कि कोरोना के कारण लॉकडाउन की वजह से पिछले साल आश्रम अंडरपास के निर्माण कार्य को कई बार रोकना पड़ा।  इससे अंडरपास के काम को पूरा होने में देरी हुई है लेकिन अब अंडरपास का निर्माण कार्य  अपने अंतिम चरण में चल रहा है और 15 दिनों के भीतर पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि 22 मार्च से इस अंडर पास को ट्रैफिक के लिए खोल दिया जाएगा जिससे रोजाना लाखों लोगों को फायदा होगा। उपमुख्यमंत्री और पीडब्ल्यूडी मंत्री मनीष सिसोदिया ने अधिकारियों के साथ आश्रम फ्लाई ओवर व प्रगति मैदान से निजामुद्दीन के बीच चल रहे अंडरपास के निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की व संबंधित अधिकारियों को तेजी के साथ निर्माण कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए ताकि लोग जल्द इन रास्तों का प्रयोग कर सके| सिसोदिया ने बताया कि आईटीओ, रिंग-रोड,केन्द्रीय सचिवालय, इंडिया गेट, सेंट्रल दिल्ली जाने के लिए रोजाना लाखों लोग इन रास्तों का प्रयोग करते है| इसका ध्यान रखते हुए जल्दी ही यहां निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आश्रम फ्लाईओवर का निर्माण कार्य अगस्त तक व दिल्ली सरकार व केंद्र सरकार के सहयोग से बन रहे प्रगति मैदान अंडरपास का कार्य मई महीने तक पूरा हो जाएगा। 

Related posts

शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर देश और हर देशवासी के लिए रक्तदान करें- अरविंद केजरीवाल

Ajit Sinha

विपक्ष के नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने दिल्ली में मुलाकात, कर किया आमंत्रित।

Ajit Sinha

मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर भाजपा सरकार के घोटालों की जांच होगी- खरगे

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x