Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

ब्रेकिंग न्यूज़: चंडीगढ़ पुलिस में कार्यरत सब इंस्पेक्टर बलबीर कौशिक इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत हुए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: चंडीगढ़ पुलिस में कार्यरत सब इंस्पेक्टर बलबीर कौशिक बुधवार को इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत हुए। चंडीगढ़ के गृह सचिव नितिन यादव ने उन्हें बैज पहनाया। उन्होंने कौशिक को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में इसी तरह ईमानदारी पूर्वक सेवाओं का निर्वहन करने का विश्वास जताया।

बलबीर कौशिक वर्ष 1988 में बतौर कांस्टेबल चंडीगढ़ पुलिस में भर्ती हुए थे। वर्ष 2016 में उन्हें हैड कांस्टेबल के रूप में पदोन्नति मिली। वर्ष 2019 में वे असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर और 2021 में सब इंस्पेक्टर के रूप में पदोन्नत हुए थे। बलबीर कौशिक मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिला के बाकरा गांव के रहने वाले हैं, वर्तमान में चंडीगढ़ सेक्टर-31 थाने में तैनात हैं। कौशिक ने चंडीगढ़ पुलिस में अपनी सेवाओं के दौरान नशा तस्करी, चोरी व अन्य अपराध से जुड़े कई मामलों को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई।

Related posts

13 सितंबर को पंचायत चुनाव की सूचना महज अफवाह, राज्य चुनाव आयोग ने नहीं जारी की कोई अधिसूचना

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कमर्शियल वाहनों की फरीदाबाद में आने और दिल्ली की तरफ जाने पर रहेगी रोक-नितीश अग्रवाल

Ajit Sinha

ज्वेलरी शॉप से लगभग 50 लाख रुपयों की कीमत के आभूषण चोरी करने वाला पूर्व ड्राइवर पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x