Athrav – Online News Portal
हरियाणा

चंडीगढ़: पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल के भांजे व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलदीप भांभू आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलदीप भांभू आज आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद डॉ सुशील गुप्ता ने उनके दिल्ली स्थित आफिस में मुलाकात की। जहां उन्होंने केजरीवाल के कार्यो और पंजाब में होने वाले बदलाव से प्रभावित होकर पार्टी का दामन थाम लिया। कुलदीप भांभू पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल भांजे भी लगते हैं। मालूम हो कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। इस बेहतर प्रदर्शन को देख हरियाणा के भी लोग भी बदलाव की उम्मीद लगाए हुए है। इस बदलाव को मुहिम बना हरियाणा से दिन-प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग पार्टी में शामिल हो रहें है। जिस से देशभर के राज्यों में आम आदमी पार्टी का ग्राफ बढ़ता रहा है।

इसी कड़ी में सिरसा से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलदीप भांभू भी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। आम आदमी पार्टी के हरियाणा सह प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद डॉ सुशील गुप्ता ने भांभू को पार्टी शामिल कर उनका स्वागत किया। इस मौके पर जोन अध्यक्ष लक्ष्य गर्ग व जोन प्रवक्ता एवं ऐलनाबाद के पूर्व प्रत्याशी कृष्ण वर्मा भी मौजूद थे। डॉ. गुप्ता ने कहा कि कुलदीप भांभू कांग्रेस और तत्कालीन हरियाणा जनहित पार्टी में लंबे समय से रहे हैं। भांभू के आम आदमी पार्टी में शामिल होने से निश्चित ही पार्टी को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि भांभू सिरसा जिला से संबंध रखते हैं और उनका वहां काफी प्रभाव है।

पार्टी प्रत्येक कार्यकर्ता भांभू को पूरा मान-सम्मान देगा। गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में आप का जनाधार बढ रहा है और प्रदेश के अच्छे नेता विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आप की ओर रुख कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि कुलदीप भांभू कांग्रेस कई वर्षों तक कांग्रेस रहे, उसके बाद कुलदीप बिश्नोई वाली तत्कालीन हरियाणा जनहित कांग्रेस में सिरसा के जिलाध्यक्ष, सिरसा लोकसभा प्रभारी और किसान विंग के प्रदेश अध्यक्ष आदि पदों पर रहे हैं। हजंका का कांग्रेस में विलय होने के बाद वे फिर से कांग्रेस में ही कार्य कर रहे थे। दूसरी ओर भांभू के आम आदमी पार्टी में शामिल होने पर जोन अध्यक्ष लक्ष्य गर्ग,जोन प्रवक्ता एवं ऐलनाबाद के पूर्व प्रत्याशी कृष्ण वर्मा व जिलाध्यक्ष एडवोकेट विरेंद्र कुमार ने भी खुशी जाहिर करते उनका भव्य स्वागत किया है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग ₹5.8 लाख रिश्वत लेते समय बिचौलिया गिरफ्तार,सीआईए-2 स्टाफ के सदस्यों पर भ्रष्टाचार के लगे गंभीर आरोप।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग: हरियाणा के मुख्यमंत्री के सलाहकार (सिंचाई) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पत्र का दिया जवाब-पढ़े

Ajit Sinha

सीएम ने कहा, हसनपुर में यमुना नदी पर बनने वाले पुल के निर्माण पर आएगी 110 करोड़ रुपए की लागत, साथ में बनेंगे लिंक रोड

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x