Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

गुरुग्राम: हाईकोर्ट से जमानत रिजेक्ट होने की वजह से जेल में बंद जेल डिप्टी सुप्रीटेंडेट ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:नारनौल जेल में बंद डिप्टी सुपरिटेंडेंट कुलदीप सिंह ने पंजाब एंव हरियाणा हाईकोर्ट से बेल रिजेक्ट होने क्षुब्ध होकर कल वीरवार दोपहर के बाद जहरीला पदार्थ खा ली थी, जिन्हें गंभीरता अवस्था में एसजीटी यूनिवर्सिटी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उनके शव को गुरुग्राम के नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया था। आज उनके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया हैं। इस मामले की कार्रवाई थाना राजेंद्र पार्क की पुलिस कर रही हैं।

पुलिस प्रवक्ता से ज्ञात हुआ है कि इसके विरुद्ध थाना शहर नारनौल में जबरन उगाही का और विजिलेंस में भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज हैं जिनका अनुसंधान चल रहा है। इन मामलों में मृतक कुलदीप सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय चंडीगढ़ में विचाराधीन थी जो कि कल ही रिजेक्ट हो गई थी। इसी कारण इसने जहरीला पदार्थ निगल लिया था।

Related posts

गुरुग्राम: तोड़ी गई झुग्गियों का मलबा हटाने गई निगम टीम पर लोगों ने किया पथराव, अर्थमूभर मशीन के शीशे तोड़े।

Ajit Sinha

प्रपोज करने के 5 दिन बाद हुआ झगड़ा, शख्स ने गोली मारकर ली गर्लफ्रेंड की जान

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा ने तुरंत प्रभाव से 8 इंस्पेक्टरों और एक सब इंस्पेक्टर को इधर से उधर किए हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x