Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच -17 की टीम ने आज 40 किलों गांजा के साथ चार तस्करों को किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:क्राइम ब्रांच सेक्टर-17 की टीम ने चार आरोपितों को गांजा तस्करी करने के आरोप में अरेस्ट किया है। अरेस्ट किए गए आरोपित नीरज उर्फ शेरा फरीदाबाद के गांव सारन ,नंगला इंकलेव, महेन्द्र, ओल्ड फरीदाबाद के भटवाडा,कृष्ण, पलवल के गांव  लोहिना और सतार फरीदाबाद के बड़खल के रहने वाले हैं।  
प्रभारी इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि क्राइम ब्रांच सेक्टर- 17 की टीम को गुप्त सूत्रों से गांजा पत्ती ट्रेन से लाने की सूचना प्राप्त हुई। जिस पर कार्रवाई करते हुए उनकी टीम ने थाना ओल्ड के क्षेत्र से 4 आरोपितों  को सूटकेस और कपड़े रखने वाले बैग में गांजा पत्ती लाते हुए अरेस्ट  किया है। आरोपितों  के खिलाफ अवैध नशा तस्करी की धाराओं में थाना ओल्ड में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों  से 40 किलो 152 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि चारों आरोपित  कम समय मे ज्यादा पैसे कमाने के चक्कर मे गांजा तस्करी का काम कर रहे थे। आरोपित उड़ीसा से ट्रेन के माध्यम से गांजा पत्ती लाए थे। आरोपितों  ने बताया कि वे गांजा पत्ती को फरीदाबाद में अलग-अलग जगह पर सप्लाई करते परंतु क्राइम ब्रांच-17  टीम ने उनको रास्ते में ही अरेस्ट  कर लिया है। चारों आरोपितों को आज अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Related posts

यूआईसी की नाकामी की वजह से सूर्य ताल की दीवार टूटी, ग्रीन फील्ड व दयाल नगर के घरों में घुसा ड्रैनेज का पानी-देखें वीडियो।

Ajit Sinha

चंडीगढ़: हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने फर्जी आरटीओ के खिलाफ केस दर्ज करवाया।

Ajit Sinha

6 साल मासूम बच्ची से भीख मांगवाने के लिए महिला किया अपहरण, आरोपित  महिला गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x