Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

फरीदाबाद ब्रेकिंग :बिजली विभाग की छापेमारी में गांव एदमादपुर में बिजली चोरी करते हुए 10-12 लोग पकड़े गए,केस दर्ज , 20 लाख का जुर्माना।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक पीसी मीणा के निर्देश पर आज तड़के साढ़े चार बजे सेक्टर -31, नजदीक गांव एदमादपुर में भारी पुलिस बल के साथ बिजली विभाग के विजिलेंस व ऑपरेशन विभाग के संयुक्त टीम ने छापेमारी की कार्रवाई करते हुए लम्बें समय से बिजली चोरी कर रहे लोगों को रंगे हाथों पकड़ा हैं। इन सभी पर लगभग 20 लाख रूपए का जुर्माना लगाया जा रहा हैं। इस दौरान टीम के साथ बदतमीजी करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा हैं।
प्रबंध निदेशक पीसी मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें लंबे समय से शिकायतें मिल रही थी, कि फरीदाबाद सेक्टर-31, गांव एदमादपुर में भारी तादाद में बिजली चोरी की जा रही हैं, को देखते हुए उन्होनें विजिलेंस एंव ऑपरेशन की टीम को छापेमारी करके रंगे हाथों बिजली चोरी पकड़ने के निर्देश दिए थे। इस बाबत अधिशासी अभियंता नरेश कक्कड़ के नेतृत्व में कई टीमें गठित की गई थी। इस बारे में अधिशासी अभियंता (एसई) नरेश कक्कड़ ने बताया कि गांव एदमाद पुर में उनके नेतृत्व में उनकी टीमें भारी पुलिस बल के साथ आज तड़के साढ़े चार बजे पहुंच गई थी,इसके बाद उनकी गठित टीमों ने छापेमारी की कार्रवाई शुरू कर दी , इस कार्रवाई के दौरान विशेष रूप से विजिलेंस पुलिस की टीम भी मौजूद थी। उनका कहना हैं कि इस कार्रवाई के दौरान टीम ने लगभग 10 -12 केस बिजली चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़े हैं। सवाल के जवाब में उनका कहना हैं कि गांव एदमादपुर ज्यादात्तर किराएदार लोग रहते हैं जिनके घरों में सब मीटर लगे हुए हैं, इन सभी किरायदारों से मकान मालिक इस्तेमाल हुई बिजली का पैसा तो ले लेते हैं,पर वह लोग उस बिल का पैसा बिजली विभाग में जमा नहीं कराते हैं, क्यूंकि उनका मेन मीटर का सीधा कनेक्शन ट्रांसफार्मर से हैं, जिसे चोरी से कनेक्शन जोड़े हुए हैं। इस तरह के आज 10 से 12 केस रंगे हाथों बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए हैं। इन सभी मीटरों को उखाड़ कर विभाग ने जब्त कर लिया गया हैं, अब इन सभी लोगों पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज किया जा रहा हैं, और इन सभी पर लगभग 20 लाख रूपए का जुर्माना लगाया जा रहा हैं। अभी उनकी आगे की कार्रवाई जारी हैं।

Related posts

प्रदेश के दो करोड़ से अधिक मतदाता कर सकेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग- मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सीआरपीएफ के रिटायर्ड पुलिस कर्मी के खिलाफ अपने साथी के पत्नी के साथ जबरन बलात्कार करने व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ओलंपियन सिंहराज का स्वागत करने एयरपोर्ट पहुंचे विधायक राजेश नागर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x