Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: जनता के बीच सुरक्षा की भावना को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मनाया गया ‘पुलिस उपस्थिति दिवस-चावला

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों में भय पैदा करने और लोगों पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने के लिए, 22 जनवरी 2022 को पुलिस उपस्थिति दिवस मनाया गया। इस दौरान 1801 पैदल पेट्रोल पार्टी सड़कों पर रहीं जिसमें प्रदेश के लगभग 13857 पुलिस अधिकारी व जवानों की उपस्थिति दिखाई दी। इस विशेष अभियान के तहत प्रदेशवासियों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने 5247 गलियों, 1525 बाजारों और 2320 अन्य स्थानों पर पहुंच कर उपस्थिति दर्ज की।
इस जानकारी को साझा करते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, हरियाणा, ए. एस. चावला ने बताया कि गृह मंत्री अनिल विज जिनके मार्गदर्शन में हरियाणा पुलिस लगातार अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए काम कर रही है, ने प्रदेशवासियों, विशेष रूप से समाज के कमजोर तबके के बीच सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस उपस्थिति दिवस मनाने का निर्देश दिया था।इस दिन सर्वाधिक पुलिस शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए सड़कों, गलियों व बाजारों और अन्य भीडभाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर देखी गई। इस दौरान, पुलिस कर्मियों ने जनता से क्षेत्र में असामाजिक और आपराधिक तत्वों के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी साझा करने की भी अपील की। पुलिस उपस्थिति दिवस के माध्यम से पुलिस अधिकारी व जवान लोगों का विश्वास जीतने की कोशिश कर रहे हैं जो हर माह आयोजित किया जाता है। इसके अतिरिक्त, कोविड से बचाव के लिए नागरिकों के साथ सरकारी दिशा-निर्देश भी साझा किए गए। बिना मास्क के चलने वालों को भी मास्क पहनने और उचित दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए गए। अपराध को रोकने व शरारती तत्वों में भय पैदा करने के लिए पुलिस उपस्थिति दिवस हरियाणा पुलिस की एक नई पहल है। प्रत्येक माह सुबह 9 बजे से शाम के 3 बजे तक नाके और पैदल गश्त कर असामाजिक और बुरे तत्वों पर नजर रखी जाती है।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग:सोशल मीडिया, फेसबुक यूट्यूब और ट्विटर पर भड़काऊ कंटेंट/वीडियो पोस्ट करने पर एक महिला सहित 4 लोगों पर केस दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: प्राणायाम सोसायटी के प्रधान योगेश बोले, सीपी साहब साजिशकर्ता सहित सभी हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करों।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: हफ्ता नहीं देने पर गुंडों ने स्कार्पियो गाडी से दुकान में मारी जोरदार टक्कर-एफआईआर दर्ज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x