Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा: डीजीपी प्रशांत अग्रवाल ने आज नागरिकों को दी नववर्ष की शुभकामनाएं, 2022 की प्राथमिकताओं का किया उल्लेख

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा के पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार अग्रवाल ने प्रदेश के नागरिकों, हरियाणा पुलिस के सभी अधिकारियों व जवानों सहित उनके परिजनों को नव वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। आज यहां जारी एक संदेश में अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि आने वाला वर्ष सभी के लिए शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आएगा। सभी लोग हर्ष व उल्लास के साथ 2022 में प्रवेश करें, साथ ही नियमों व कानून का उल्लंघन न करते हुए सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।

उन्होंने हरियाणा पुलिस के सभी अधिकारियों व जवानों को निर्देश देते हुए कहा कि वे पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ कर्तव्य निर्वहन करें ताकि लोग नववर्ष का हर्षोल्लास व शांति पूर्ण तरीके से स्वागत कर सकें। साथ ही, उन्होंने कोविड महामारी की तीसरी लहर की रोकथाम के लिए राज्य सरकार के नियमों व दिशानिर्देशों का पालन करते हुए 2022 में एक सुरक्षित और शांतिपूर्ण प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए नागरिकों से सहयोग की भी अपेक्षा की।हरियाणा को एक सुरक्षित और अपराध मुक्त राज्य बनाने में नागरिकों के समर्थन का अनुरोध करते हुए डीजीपी ने उम्मीद जताई कि नए साल में पुलिस और जनता की साझेदारी और मजबूत होगी।

नए साल में ये रहेंगी प्राथमिकताएं

नए साल में प्राथमिकताओं को उल्लेख करते हुए डीजीपी ने कहा कि हरियाणा पुलिस 2022 में प्रोफेशनल पुलिसिंग को और सुदृढ़ करने के लिए नई तकनीकों पर ध्यान केंद्रित करेगी। इसके अतिरिक्त, ड्रग माफिया, अपराध व अपराधियों सहित अन्य असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर लोगों को बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए पुलिस-पब्लिक रिलेशनशिप को मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने हरियाणा पुलिस के सभी रैंकों को बधाई देते हुए उनसे वर्ष भर आम आदमी की सुरक्षा के लिए समर्पण, निष्ठा एवं सेवा भाव से कार्य जारी रखने का भी आह्वान किया।

Related posts

नेपाली महिला ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर बहन जो कैंसर से पीड़ित है, का इलाज कराने के नाम पर 2.21 करोड़ रुपए ऐंठ लिए।

Ajit Sinha

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के चंडीगढ़ पहुंचने पर राज्य पाल बंडारू दत्तात्रेय ने किया स्वागत।

Ajit Sinha

50 हजार रुपये की रिश्वत लेते चपरासी व चालक गिरफ्तार, आबकारी एवं कराधान विभाग के ईटीओ के खिलाफ भी मामला दर्ज।

Ajit Sinha
4 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x