Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

ड्रग कंट्रोल ब्यूरो व पुलिस की संयुक्त टीम ने आज अंबाला कैंट में नकली शैंपू बनाने की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़-अनिल विज

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के निर्देशानुसार आज हरियाणा कंट्रोल ब्यूरो और पुलिस की संयुक्त टीम ने आज अंबाला कैंट में नकली शैंपू बनाने की एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है । पकड़े गए लोगों के कब्जे से पांच लाख से ऊपर का सामान जब्त करने में सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए हरियाणा ड्रग कंट्रोल ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि इस संयुक्त कार्रवाई में फैक्ट्री को सील कर दिया गया है और सैंपल ले लिए गए हैं। प्रवक्ता ने बताया कि इस फैक्ट्री में सनसिल्क और क्लिनिक प्लस नाम के नकली शैंपू बनाये जा रहे थे और बाजार में बेचने का काम किया जा रहा था।

प्रवक्ता ने यह भी बताया कि इस फैक्ट्री में अभी दो श्रमिकों नामतः भूपेंद्र और सीताराम को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि हिंदुस्तान लीवर कंपनी के नाम से यह उत्पाद बनाए जा रहे थे और बिना लाइसेंस के इन उत्पादों को बनाकर बाजार में बेचने का काम किया जा रहा था। प्रवक्ता ने यह भी बताया कि यह नकली सामान बनाने के एवज में ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट और क्रिमिनल एक्ट के साथ-साथ कॉपीराइट एक्ट की धाराओं के तहत पर्चा दर्ज किया जा रहा है। प्रवक्ता ने बताया कि सील की गई फैक्ट्री गली नंबर 1, सोनिया कॉलोनी,महेश नगर, अंबाला कैंट में है। अभी कार्रवाई चल रही है और इसके बाद जांच की जाएगी। प्रवक्ता ने बताया कि एक टिप के आधार पर यह कार्रवाई की गई है और इस संयुक्त टीम में पुलिस के साथ-साथ सीनियर ड्रग कंट्रोल ऑफिसर सुनील दहिया, ड्रग कंट्रोल ऑफिसर रजनीश और पंचकूला से ड्रग कंट्रोल ऑफिसर प्रवीण कुमार शामिल है। उन्होंने बताया कि हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के निर्देशानुसार यह कार्रवाई अमल में लाई जा रही है और अब नकली समान बनाने वालों की खैर नहीं होगी।
गत दिनो, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने उच्च अधिकारियों की भी ली थी जिसमें नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने बारे निर्देश दिये गये थे । स्वास्थ्य मंत्री के निर्देशों पर एक ऐप्प भी जल्द लांच होने वाली है जिसके तहत नशे में प्रयोग होने वाली दवाइयों पर अंकुश लगाया जायेगा ।

Related posts

इंस्टाग्राम पर अपने दोस्तों की पत्नी के बारे में अपमान जनक सामग्री पोस्ट करने वाले को मौत के घाट उतारने वाला अरेस्ट।

Ajit Sinha

पंचकूला में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शहरी स्थानीय निकायों के नव निर्वाचित प्रतिनिधियों ने ली शपथ

Ajit Sinha

विदेशों में युवाओं को नौकरी दिलाने एवं वीजा व पासपोर्ट बनाने के नाम पर फ्रॉड करने वाले गैंग का पर्दाफाश -3 अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x